उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हिंसा के 2 दिन बाद भी तनाव बना हुआ है। मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी हुई। गोली चली और 22 साल के रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। सोमवार को एक बार फिर हिंसा भड़कने के बाद बहराइच के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। मूर्ति विसर्जन के दौरान जो कुछ भी हुआ, वो दिल दहला देने वाला था। इस घटना में गांव के बहुत से लोग शिकार हुए हैं। घरों में घुसकर उपद्रवियों ने पूरे के पूरे घर जला दिए।
