Get App

पीएम मोदी ने की इस भारतीय-अमेरिकी एंत्रप्रेन्योर की तारीफ, कई सफल प्रोजेक्ट्स के रह चुके हैं को-फाउंडर

पीएम मोदी ने हाल ही में भारतीय अमेरिकी एंत्रप्रेन्योर बालाजी एस श्रीनिवासन की तारीफ की। पीएम ने बताया कि कैसे उन्हें भारत का स्टार्टअप कल्चर पसंद है और वो भारत के इनोवेटिव माइंड की तारीफ करते हैं। एक्स पर हमेशा एक्टिव रहने वाले श्रीनिवासन के प्लेटफॉर्म पर 9.62 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2023 पर 1:43 PM
पीएम मोदी ने की इस भारतीय-अमेरिकी एंत्रप्रेन्योर की तारीफ, कई सफल प्रोजेक्ट्स के रह चुके हैं को-फाउंडर
बालाजी एस श्रीनिवासन एक प्रमुख सिलिकॉन वैली इनवेस्टर और एंत्रप्रेन्योर हैं

पीएम मोदी ने हाल ही में एक भारतीय अमेरिकी एंत्रप्रेन्योर बालाजी एस श्रीनिवासन की तारीफ की। बालाजी भारत के इनवेस्टमेंट कल्चर को लेकर काफी पॉजिटिव हैं और उनकी ये सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी बेहतरीन लगी। प्रधानमंत्री ने देश में इनोवेशन और ग्लोबल इनवेस्टमेंट कल्चर को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने ऐसे में बालाजी एस श्रीनिवासन को लेकर भी बात कही।

पीएम मोदी ने बताया कि क्यों श्रीनिवासन भारत और भारतीयों पर इनवेस्ट करना चाहते हैं- मुझे आपकी पॉजिटिव सोच पसंद आई, जब बात इनोवेशन की आती है तो भारत एक ट्रेंडसेटर है। हम भारत में दुनिया के इनवेस्टमेंट का स्वागत करते हैं। इंडिया कभी भी आपको निराश नहीं करेगा। एंजल इनवेस्टर्स हमेशा कहते हैं कि भारत के प्राचीन सभ्यता है जो एक कमाल की स्टार्ट अप कंट्री भी है।

बालाजी का कहना है कि वो देश में ग्रोथ की काफी स्कोप देखते हैं। ये उस भारत को बनाने में मदद देना चाहते हैं जो मजबूत है और आत्मनिर्भर भी। भारत विश्व के लिए काफी अच्छी जगह है। बालाजी का ये प्वाइंट ये साबित करता है कि भारत में इकोनॉमिक ग्रोथ के काफी अवसर हैं और इंडियन मार्केट में इनवेस्टमेंट के भी कई ऑप्शंस।

आखिर कौन हैं बालाजी श्रीनिवासन?

बालाजी एस श्रीनिवासन एक प्रमुख सिलिकॉन वैली इनवेस्टर और एंत्रप्रेन्योर हैं जो क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनबेस के सीटीओ और आंद्रेसेन होरोविट्ज के एक जनरल पार्टनर थे। बालाजी कई टेक्निकल कंपनियों और क्रिप्टो प्रोटोकॉल के शुरुआती इनवेस्टर रहे हैं।

श्रीनिवासन कई कंपनियों के को-फाउंडर भी रहे हैं हालांकि बाद में इन कंपनीज को दूसरे बिजनेसमैन्स ने खरीद लिया।

बालाजी श्रीनिवासन Earn.com ( वर्तमान में कॉइनबेस के पास है मालिकाना हक), काउंसिल (मैरियाड है खरीदार), टेलीपोर्ट (टोपिया द्वारा खरीदी गई) और कॉइन सेंटर के के भी को-फाउंडर रहे हैं। Counsyl के वो सीटीओ भी रह चुके हैं। Counsyl एक जीनोमिक्स स्टार्टअप था जो स्टैनफोर्ड के होस्टल  के कमरे में शुरू हुआ और जिसने अमेरिका में पैदा हुए लोगों में से चार प्रतिशत का टेस्ट किया। जीनोमिक्स में दस साल और काउंसिल में पांच साल के बाद, उन्होंने टेक्नोलॉजी जैसे दूसरे एरियाज पर काम करने के लिए नवंबर 2012 में अपने एग्जीक्यूटिव के रोल से इस्तीफा दे दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें