Bali के गवर्नर ने हाल ही में अपनी 22 पर्वत चोटियों पर टूरिस्टों को बैन कर दिया है। ये फैसला तुरंत प्रभाव से जारी करने के लिए कहा गया है। दरअसल बाहर से आ रहे लोगों के बुरी आदतों से परेशान बाली की सरकार ने ये फैसला लिया है। बाली एक बेहद फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। कोरोना महामारी से एक साल पहले बाली में लगभग 62 लाख लोगों ने विजिट किया था। यहां की इकोनॉमी में 60प् रतिशत हिस्सा टूरिज्म से आता है। ऐसे में ये फैसला इनकी टूरिज्म इंडिस्ट्री को प्रबावित कर सकता है।
फेमस टूरिस्ट स्पॉट पर लगाया गया बैन
बाली में अगर घूमने जाने वाले हैं तो बता दें कि वहां पर की जाने वाली माउंटेन से जुड़ी एक्टिविटीज पर बैन लगा दिया गया है। बाली की 22 पर्वत चोटियों पर अब से टूरिस्ट हाइकिंग और क्लाइंबिंग के लिए नहीं जा सकेंगे। बाली की खास पर्वत चोटियों Batur और Agung देखने जाने वाले यात्रियों के लिए ये एक बुरी खबर है।
बाली के गवर्नर वयान कोस्टर ने बताया कि ये सभी माउंटेंस काफी पवित्र हैं। इनकी पवित्रता को लगातार लोगों द्वारा खराब किया जा रहा है। जिससे बाली के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। बाली के गवर्नर ने सिर्फ बाहर से आने वाले यात्रियों ही नहीं बल्कि देश के दूसरे हिस्सों से आ रहे यात्रियों पर भी बैन लगाया है। हाल ही में बाहर से आए लोगों के एक ग्रुप को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर दिया गया और उन पर अथॉरिटीज ने 6 महीने का बैन लगाया। इस फैसले के बाद से बाली गवर्नर ने ये बड़ा कदम उठाया।
बाली के गवर्नर ने बताया कि ये बैन हमेशा के लिए है। ये बाहर से आने वाले दूसरे देश के और लोकल निवासियों पर भी लागू होता है। बस लोकल निवासियों को खास धार्मिक सेरेमनी के दौरान इन जगहों पर जाने की छूट दी जाएगी। बाली को भगवानों का द्वीप कहा जाता है। बाली दुनिया की सबसे ज्यादा एक्सप्लोर की जाने वाली डेस्टिनेशन में से एक है।
बाली में लगातार बाहर से आने वाले लोगों को बदतमीजी करते हुए देखा गया है। अप्रैल में इंडोनेशिया ने लोगों के गलत बिहेवियर की वजह से टूरिस्टों पर टैक्स लगाना शुरू कर दिया था। मार्च में गवर्नर ने टूरिस्टों के बाइक रेंट पर लेने पर बैन लगाया था। दरअसल टूरिस्ट की वजह से लगातार एक्सीडेंट की घटनाओं में इजाफा हो रहा था।
हद तो तब पार हुआ जब बाहर से आ रहे इन यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नग्न तस्वीरें डालीं। ज्यादातर तस्वीरें पवित्र जगहों पर ली गई थीं। बिना लाइसेंस के ड्राइव करना, बिना हेलमेट के तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। 2021 में बाली की सबसे पवित्र पर्वत चोटी माउंट बातुर पर किसी ने पोर्न फिल्म शूट कर दी। माउंट बातुर एक एक्टिव ज्वालामुखी है और लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसी साल की शुरुआत में एक रूसी आदमी ने अपनी अर्धनग्न तस्वीर माउंट Agung पर क्लिक की और सोशल मीडिया पर डाल दी। माउंट Agung बाली की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।
पार्लियामेंट की मुहर बाकि
भले ही गवर्नर ने ये बैन लगा दिया हो लेकिन अभी इस फैसले पर पार्लियामेंट की मुहर लगना बाकि है। इस फैसले के बाद से लोकल लोग काफी तैश में हैं। इन लोगों की रोजी-रोटी पर्वत चोटियों की वजह से लगातार बढ़ रहे टूरिज्म से हो रही थी। वहीं इंडोनेशिया की सरकार का कहना है कि बैन पर अभी चर्चा की जा रही है। एक बार सरकार इस फैसले पर अपनी हामी भर दे तो इसे बाली के गवर्नर ऑफिशियली अनाउंस कर देंगे।