Get App

बेटे की हत्या के बाद की थी सुसाइड की कोशिश, बेंगलुरु CEO पति के तलाक के बाद से थीं परेशान

बेंगलुरु की एक सीईओ के अपराध ने पूरे देश का दिल दहला दिया है। महिला ने गोवा में ना केवल बेटे की हत्या की बल्कि उसके शव को ठिकाने लगाने का भी पूरा प्रयास किया। हालांकि पुलिस की हिरास्त में महिला ने अब अपराध से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। पति से तलाक के बाद से महिला काफी परेशान थीं और नहीं चाहती थीं कि उनका पति बेटे से मिले-

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2024 पर 8:05 AM
बेटे की हत्या के बाद की थी सुसाइड की कोशिश, बेंगलुरु CEO पति के तलाक के बाद से थीं परेशान
39 वर्षीय सूचना सेठ स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की संस्थापक हैं

बेंगलुरु बेस्ड स्टार्ट अप की सीईओ ने हाल ही में अपने बेटे का खून किया और उसे बैग में डालकर कर्नाटक ले जा रही थीं। महिला की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि बेटे के खून के बाद उन्होंने नॉर्थ गोवा के उस अपार्टमेंट में सुसाइड की कोशिश भी की थी। ये सारी घटना 7 जनवरी की रात को नॉर्थ गोवा के सिंक्वरिम स्थित एक होटल में हुई। सूचना सेठ ने अपने बेटे के शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग में उसे डाला और टैक्सी बुक की। इसके बाद वाया रोड कर्नाटक जा रही थीं कि तभी होटल वालों ने उनके कमरे में खून के धब्बे स्पॉट किए। होटल स्टाफ की इंफॉर्मेशन के बाद पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर की मदद से सूचना सेठ को गिरफ्तार किया।

सुसाइड की नाकाम कोशिश

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीनियर अधिकारी के मुताबिक 39 साल की सीईओ ने बच्चे की हत्या के बाद एक तेज चीज से अपनी बाईं बाजू की कलाई काट सुसाइड अटेंप्ट की। कलंगुट पुलिस की एक टीम बच्चे की पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सेठ का 2020 में पति से तलाक हुआ था और हाल ही में कोर्ट ने उनके पति को बेटे से मिलने की इजाजत दी थी। सूचना इस बात से बिलकुल खुश नहीं थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें