नई साल के सेलिब्रेशन को देखते हुए बेंगलुरु पुलिस ने 26 दिसंबर को ही New Year के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने से लेकर, ट्रैफिक पर पाबंदी और पूरी सिटी में सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजामों के बारे में भी अपडेट दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ज्यादा संख्या में लोगों के इकट्ठा होने, मोटरिस्ट और पैदल चलने वालों को सिर्फ MG रोड, ब्रिगेड रोड, रेजिडेंसी रोड, सेंट मार्क रोड और चर्च स्ट्रीट पर ही नई साल मनाने की इजाजत है। नई साल के दौरान ट्रैफिक 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच इन लोकेशंस पर पब्लिक सेफ्टी को देखते हुए रोका जाएगा।
कस्टमर्स पर खास नजर रखने की हिदायत
ट्रैफिक जाम ना लगे इसके लिए MG Road, ब्रिगेड रोड, म्यूजियम रोड, रेस्ट हाउस रोड, रेजिडेंसी क्रॉस रोड इन इलाकों के पास से गाड़ियों को निकाला जाएगा। 31 दिसंबर रात 8 बजे के बाद और जनवरी सुबह 1 बजे के बीच इन एरिया से किसी भी तरह की गाड़ियों को गुजरने नहीं दिया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित रखने और किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए सिटीज की सभी पार्टियां, चाहे वो होटल, क्लब में ही क्यों ना हों 1 बजे तक क्लोज कर दी जाएंगी। सभी होटल, क्लब और पब में कस्टमर्स का सारा रिकॉर्ड नेम, एज, फोन नंबर का रिकॉर्ड रखने की हिदायत दी गई है।
एक एडवाइजरी में पुलिस ने बताया कि ब्रिगेड रोड पर पैदल यात्री सिर्फ MG रोड जंक्शन से Opera जंक्शन के बीच ही चल सकते हैं। नई साल पर उल्टी दिशा में पैदल चलने की अनुमति नहीं है। जिन लोगों को MG रोड जाना है वो रेजिडेंसी रोड क्रॉस वाला रास्ता ले सकते हैं।
फ्लाईओवर्स पर गाड़ियों के गुजरने पर दिसंबर रात 11 बजे से 1 जनवरी सुबह 6 बजे तक पाबंदी लगाई गई है। सिर्फ एयरपोर्ट वाला फ्लाईओवर ही इस दौरान ओपन रहेगा। एक्सीडेंट्स और क्रैश से बचाव के लिए ये फैसला लिया गया है। तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने वालों और पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ये सारे एक्शन इसलिए लिए गए हैं ताकि लोगों को नई साल पर किसी भी तरह की परेशानी ना हो। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने ये सारी डिटेल्स जारी की हैं।