Get App

बेंगलुरु के अपार्टमेंट लेकर आए पैट पालने के लिए नए रूल्स, देनी होगी 10,000 की रजिस्ट्रेशन फीस

इन दिनों लोगों को पैट से बेहद लगाव रहता है। लोग पैट को अपनी फैमिली का एक हिस्सा मानते हैं। वहीं सोसायटी में रह रहे लोगों के लिए अब पैट के लिए नियम सख्त होते जा रहे हैं। इसी बीच बेंगलुरु की एक रेजिडेंशियल सोसायटी ने पैट पेरेंट्स से हजारों की रजिस्ट्रेशन की फीस की मांग कर दी है जिसे वहां रहने वाले लोग गैर कानूनी बता रहे हैं-

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2023 पर 4:23 PM
बेंगलुरु के अपार्टमेंट लेकर आए पैट पालने के लिए नए रूल्स, देनी होगी 10,000 की रजिस्ट्रेशन फीस
इस अपार्टमेंट काप्लेक्स में 1000 से भी ज्यादा फ्लैट्स हैं जिनमें से कम से कम 100 घरों में पैट्स हैं।

बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट कांप्लेक्स ने पैट रखने वाले पेरेंट्स के लिए काफी मुश्किल रूल बनाया है। नए रूल के मुताबिक इत्तिना महावीर इलेक्ट्रोनिक्स सिटी में अगर आप पैट लाने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले आपको 10,000 रुपए की नॉन रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। इस पैसे को रेजिडेंट एसोसिएशन पैट के अटैक और उसके काटने से चोटिल हुए लोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल करेगी।

लोगों की भलाई के लिए लोगों के ही बनाए गए ये नियम

इस अपार्टमेंट काप्लेक्स में  1000 से भी ज्यादा फ्लैट्स हैं जिनमें से कम से कम 100 घरों में पैट्स हैं। पैट के पेरेंट्स को 15 नवंबर तक पैसे जमा करवाने होंगे। ऐसा नहीं करने पर 100 रुपए प्रति दिन के हिसाब से फाइन भी लगाया जाएगा। इस नए रूल की वजह से पैट पेरेंट्स काफी नाराज हैं वो इसे पूरी तरह से गैर कानूनी और ड्राकोनियन बता रहे हैं। ऐसे में रेजिडेंट एसोसिएशन के मुताबिक ये सारे नियम रेजिडेंट फ्रेंडलि हैं। ये सारे नियम 2016 में एक वकील से कंसल्ट करने के बाद बनाए गए थे।

ये कैसा कानून है

IMRAOA ऑफिस के अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फीस रिफंडेबल है और जब भी कोई रेजिडेंट फ्लैट खाली करके जाता है या पैट्स नहीं रखता है तो उसे फीस वापिस कर दी जाती है। फाइन की कलेक्शन को लेकर अभी कोई भी अपडेट नहीं आई है। लोगों को ऐसे केस में डॉग्स द्वारा जिन लोगों पर अटैक हुआ है उनके बारे में सोचना चाहिए। हमारे एक्सपीरिएंस के मुताबिक पैट के मालिक कभी भी इस तरह के हादसों में चोटिल हुए लोगों का मेडिकल खर्चा नहीं उठाते हैं। ऐसे केस में ये जमा हुआ पैसा ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही अगर आपका पैट आस-पास की जगहों को गंदा करता है तो उस पर भी पेनल्टी लगाई जाएगी।

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रवि वर्मा ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस में होंगे शामिल

डॉग लाइसेंस को लेकर कही ये बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें