लिवर के लिए ये सस्ते फूड किसी दवा से कम नहीं, डैमेज लिवर भी हो जाएगा दुरुस्त

Best foods for Liver: इन दिनों लिवर से जुड़ी बीमारियां आम होती जा रही हैं। यह शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बिना एक सेकंड में जीवित नहीं रख सकते हैं। ऐसे में इसे स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। खानपान में ऐसी बहुत सी चीजें हैं। जिससे लिवर को हेल्दी रखा जा सकता है

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 3:37 PM
Story continues below Advertisement
खानपान और लाइफस्टाइल बेहतर नहीं होने की वजह से लिवर पर असर पड़ता है

Best foods for Liver: लिवर को शरीर का पावरहाउस कहा जाता है। शरीर में सभी जरूरी काम इसी के जरिए किए जाते हैं। ये अल्कोहल, दवाओं और विषाक्त पदार्थों को शरीर शरीर से बाहर करने का काम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर के स्वस्थ बनाए रखने के लिए लिवर का अच्छा होना बहुत जरूरी है। हालांकि लिवर को नुकसान पहुंचने के बाद वो रिकवर भी हो सकता है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि लिवर का ध्यान न रखें। एक स्टडी के मुताबिक, भारत में हर 5 में से 1 व्यक्ति लिवर की बीमारी से पीड़ित है। इतना ही नहीं लिवर से जुड़ी बीमारी यहां होने वाली मौते का एक आम कारण भी है।

लिवर कुछ प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल, हार्मोन समेत कई महत्वपूर्ण चीजों को बनाता है। यह शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इन दिनों लिवर डिटॉक्स के नाम पर बाजार में बहुत चीजें आ गई हैं। जिनके बारे में दावा किया जाता है इससे लिवर की सफाई होती है। लेकिन कई स्टडी में कहा गया है कि लिवर डिटॉक्स से कोई खास फायदा नहीं होता है। लिवर को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी फूड लेना बहुत जरूरी है।

डाइट में इन चीजों को करें शामिल


चुकंदर का सेवन

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफोर्मेशन के एक स्टडी के अनुसार, चुकंदर का सेवन लिवर के लिए फायदेमंद होता है। कुछ लोग सोच सकते हैं कि इस सब्जी का स्वाद थोड़ा बहुत मिट्टी जैसा लगता है। हालांकि हर किसी को इसका स्वाद पसंद नहीं होता है। बीट्स पोषक तत्वों से भरे होते हैं जो आपके लीवर को हेल्दी बनाएं रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं बीट से एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए रामबाण है।

टोफू

टोफू सोया से बना होता है इसलिए ये लिवर के लिए अच्छा माना गया है। ये लिवर में वसा को कम करने में मदद करता है। ये प्रोटीन का एक बेहतर विकल्प है और लिवर के लिए बहुत अच्छा है। कुछ सोया फूड्स में फलियां, सोयाबीन स्प्राउट्स और सोया नट्स शामिल हैं।

यूरिक एसिड और किड़नी की पथरी को जड़ से खत्म कर देंगे ये जूस, जानिए कैसे करें सेवन

फल

कम मात्रा में फल भी लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। संतरे और अंगूर जैसे खट्टे फल लिवर के लिए ज्यादा अच्छे माने गए हैं। संतरे में मौजूद विटामिन C लिवर में फैट जमा होने से रोकने में मदद करता है। अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट भी लिवर को सुरक्षित रखते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट लिवर को डैमेज होने से बचाते हैं।

साबुत अनाज

साबुत अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं। साबुत अनाज डाइट्री फाइबर का खजाना है। डाइट्री फाइबर कुछ कैंसर कोशिकाओं को रोकने में मदद करता है। अमेरिकन डाइट्री गाइडलाइन के मुताबिक एक कप साबुत अनाज का रोजाना सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

हरी पत्ती वाली सब्जियां है लीवर के लिए जरूरी

हरी पत्ती वाली सब्जियों में केल, पालक और कोलार्ड साग शामिल हैं। यह लिवर के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल, पत्तेदार साग एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं जो शरीर को खतरनाक चीजों से बचाने का काम करते हैं। इसलिए एक्सपर्ट इन्हें खाने की सलाह देते हैं।

बादाम

बादाम लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह लिवर को हेल्दी बनाने में मदद करता है। बादाम में पोलीसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।