देशभक्ति से भरी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की परेड और झांकियां देखने का सबका मन करता है लेकिन परेड के टिकट से लेकर वहां जाने का सारा प्रोसेस थोड़ा मुश्किल से भरा होता है। हर किसी के लिए इसे फॉलो करना आसान नहीं होता। सर्द हवाओं के बीच सुबह-सुबह पहुंचकर ये नजारे देख पाना इतना आसान नहीं है। भारत की संस्कृति और इतिहास का प्रतीक गणतंत्र दिवस (Republic Day Parade) बेहद शानदार होता है। कुछ घंटों के इस प्रोग्राम को सफल बनाने के पीछे हजारों लोगों की टीम का हाथ रहता है। इनके काम को सम्मान और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत पर्व का आयोजन हर किया जाता है। अगर आप भी 26 जनवरी (26 January) के दिन व्यस्त हैं और ये सारी परफॉर्मेंसेस देखने की इच्छा रखते हैं। तो बिलकुल ना घबराएं लाल किला पर भारत पर्व (Bharat Parv 2024) में इन सारी झांकियों को आप बेहद करीब से देख पाएंगे और वो भी मुफ्त।