Bijili Wali Didi: महोबा की पुष्पा बन गई “बिजली वाली दीदी”, जमा कराती हैं घर के बिजली बिल, मिला सम्मान

Bijili Wali Didi: उत्तर प्रदेश के महोबा में पुष्पा देवी बिजली देवी के नाम से मशहूर हैं। पुष्पा देवी बिजली बिल कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने बताया कि पहले इस काम में दिक्कत होती थी। लेकिन अब वो दूसरी महिलाओं को भी जागरूक कर रही हैं। बिजली विभाग की ओर से सम्मानित किया जा चुका है

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement
Bijili Wali Didi: पुष्पा देवी ने एक साल में बिजली बिलों की उपभोक्ताओं से 50 लाख की राजस्व वसूली कर विभाग में जमा कराए हैं।

Bijili Wali Didi: महोबा के ग्रामीण इलाके में रहने वाली पुष्पा देवी अपने काम के जुनून और जज्बे से "बिजली बिल वाली दीदी" के नाम से मशहूर हो गई है। घर की दहलीज से निकलकर पुष्पा देवी ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा कराया। जिससे विभाग को तकरीबन 50 लाख रुपये का राजस्व मिला। आज पूरे इलाके में पुष्पा देवी बिजली वाली दीदी के नाम जानी जाती हैं। अन्य महिलाओं के लिए नजीर बनी "बिजली बिल वाली दीदी" शोहरत के साथ-साथ कमाई भी कर रही हैं।

मौजूदा समय में हर कई बिजली बिल वाली दीदी की सराहना कर रहे हैं। पुष्पा देवी घर-घर जाकर बिजली के बिल निकालती हैं। इसके बाद उन्हें जमा भी कराती हैं। बिजली वाली दीदी' का नाम पुष्पा देवी राजपूत है। पुष्पा देवी बिजली बिल कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करती हैं।

"बिजली बिल वाली दीदी" महिलाओं के लिए बनी मिशाल


पुष्पा देवी का कहना है कि शुरुआती दौर में उन्हें यह सब काम करने में झिझक होती थी। शुरुआत में उन्हें काफी परेशानी भी हुई। लेकिन सारे काम आसान हो गए। पुष्पा साल 2020 में गंगा आजीविका समूह के जरिए विद्युत विभाग के लिए काम कर रही है। हाथ में एंड्रॉयड मोबाइल और उसमें पड़े विद्युत विभाग के सॉफ्टवेयर के जरिए बिजली बिल निकालने के काम में उन्हें अब कोई दिक्कत नहीं होती है। वहीं विभाग के लोग भी उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं। बिजली विभाग का भी मानना है कि बिजली वाली दीदी की बदौलत विभाग को काफी फायदा हुआ है। लाखों पेंडिन बिल उन्होंने जमा कराए हैं।

"बिजली बिल वाली दीदी" का किया गया सम्मान

पुष्पा देवी ने एक साल में बिजली बिलों की उपभोक्ताओं से 50 लाख की राजस्व वसूली कर विभाग में जमा कराए हैं। पुष्पा देवी को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सम्मानित भी किया जा चुका है। फिलहाल पुष्पा देवी अन्य महिलाओं को भी इसके लिए जागरूक कर रही हैं।

Bengaluru के यूबी सिटी मॉल में प्रीमियम पार्किंग के दाम ने उड़ाए होश, 1000 रुपए प्रति घंटा किया जा रहा चार्ज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।