Bengaluru के यूबी सिटी मॉल में प्रीमियम पार्किंग के दाम ने उड़ाए होश, 1000 रुपए प्रति घंटा किया जा रहा चार्ज

Bengaluru स्थित यूबी सिटी मॉल का पार्किंग सिस्टम लोगों की समझ से परे हैं। यहां प्रीमियम पार्किंग के लिए 1000 रुपए प्रति घंटा चार्ज लिया जा रहा है। ऐसे में लोगों का सवाल है कि इस दौरान गाड़ियों को धुलाया जा रहा है या कौन सी ऐसी फैसिलिटी दी जा रही है जो इतने रुपए चार्ज किए जा रहे हैं। हालांकि रेगुलर पार्किंग और प्रीमियम पार्किंग में फैसिलिटीज का किसी भी तरह से अंतर नहीं है।

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
यूबी सिटी मॉल में प्रीमियम पार्किंग की कीमतें उड़ा देंगी आपके होश

Bengaluru में एक मॉल की पार्किंग व्यवस्था (Parking Facility) ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। माना महंगाई बढ़ गई है लेकिन प्रीमियम पार्किंग (Premium Parking) के नाम पर कौन 1000 रुपए प्रति घंटा वसूलता है। हाल ही में बेंगलुरु के यूबी सिटी मॉल (UB City Mall) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। इस तस्वीर में एक बोर्ड (Parking Area) लगा हुआ है जिस पर  प्रीमियम पार्किंग 1000 रुपए प्रति घंटा का बोर्ड लगा हुआ है।

बेंगलुरु के यूबी सिटी मॉल में पार्किंग करना है बेहद महंगा

यूबी सिटी भारत का पहला लग्जरी मॉल होने का दावा करता है। यूबी सिटी मॉल के पार्किंग की कीमतें फॉर व्हीलर के लिए काफी हैरान करने वाली हैं। सामान्य पार्किंग के लिए 100 रुपए प्रति घंटा और पांचवें घंटे के बाद से 200 रुपए प्रति घंटा भी मॉल द्वारा वसूले जाते हैं। वहीं प्रीमियम पार्किंग की कीमते पूरे दिन के लिए समान रहती हैं। चाहे आप आधा घंटा पार्क करें या 10.घंटे आपको सिर्फ 1000 रुपए ही देने होंगे। हालांकि ये हर किसी की समझ से परे है कि रेगुलर पार्किंग और प्रीमियम पार्किंग में आखिर किस बात का इतना अंतर है।


बेंगलुरु यूबी सिटी मॉल की लग्जरी लाइफ हर किसी के बस की नहीं

सोशल मीडिया पर लोगों कि इसे लेकर अलग-अलग राय है। एक यूजर ने बाताय कि 2012 के बाद से ही इनकी पार्किंग कीमतें यहीं हैं। ऐसा लगता है जैसे कि ये लोगों को पार्किंग करने से रोकना चाहते हैं। एक यूजर के मुताबिक फरारी चलाने वालों के लिए तो ये कीमत चिल्लर है। दरअसल उन्हें आसानी से पार्किंग स्लॉट मिल पाए इसके लिए ये कीमत निर्धारित की गई है। हमें तो ज्यादा परेशान उन अस्पतालों के लिए होना चाहिए जो OPD में आने वाले मरीजों से पार्किंग के पैसे लूट रहे हैं।

बेंगलुरु में प्रॉपर्टी टैक्स में भारी बढ़ोतरी की तैयारी, रेंटल प्रॉपर्टी पर लग सकता है डबल टैक्स

बेंगलुरु ट्रैफिक को देकर मात, दुल्हन ने सज-धजकर मेट्रो से की यात्रा

ट्रैफिक जाम के कारण बेंगलुरु को हर साल ₹20,000 करोड़ का होता है नुकसान, स्टडी में हुआ खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।