सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बेंगलुरु शहर अपने ट्रैफिक जाम की वजह से खासा बदनाम है। लेकिन अब इस शहर के ट्रैफिक जाम ने वहां पर रहने वाले लोगों को मल्टीटास्किंग का उस्ताद बना दिया। बेंगलुरु के लोग सड़कों पर लगे जाम के दौरान अपने काम को निपटाते हुए देखे जा सकते हैं। अब बेंगलुरु के एक आदमी का स्नैपशॉट इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। स्नैपशॉट में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति ट्रैफिक जाम के दौरान ही अपनी ऑफिस मीटिंग को जॉइन कर रहा है। अब उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खासा वायरल भी हो रही है।
