Bill Gates ने अपने पोडकास्ट में अपने गेस्ट से काफी फनी सवाल पूछा। ये सवाल बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लेकर था। हाल ही में पोडकास्ट में शामिल हुए खान एकेडमी के फाउंडर सल खान से बिल गेट्स ने पूछा कि क्या आप कभी सलमान खान से कनफ्यूज हुए हैं? सल खान एक नॉन प्रोफिट एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन खान एकेडमी के फाउंडर हैं। जो बच्चों को एजुकेट करती है।
पोडकास्ट शो पर पूछा ये सवाल
सल खान बिल गेट्स के शो अनकनफ्यूज मी विद बिल गेट्स के सेकंड एपिसोड में शो पर नजर आए। बिल गेट्स कहते हैं कि जब आप सल खान पर सर्च करते हैं तो आपको ऑनलाइन ये मिलते हैं। बिल गेट्स ने हाथों में सलमान खान की पिक्चर पकड़ रखी थी। इसके बाद पूछते है कि क्या आप भी कभी सलमान खान को लेकर कनफ्यूज हुए हैं। सल खान हंसते हुए कहते हैं हां बिलकुल!
सल खान ने बताया कि अपनी एकेडमी के शुरुआती दिनों में उन्हें फैंस के गलती से बहुत से मेल आते थे। ये सारे एक्टर के लिए लिखे मेल होते थे। कहते हैं एक्टर के फैंस उन्हें लेटर भेजा करते थे जिसमें अकसर कहते थे कि हम हमेशा से ही आपसे प्यार करते आए हैं पर हमें कभी पता नहीं था कि आप मैथ बगैरह भी करते हैं। सल खान ने ये भी बताया कि वो 2015 भारत भी आए थे। उन्हें बल्कि लाइव टीवी पर भी बुलाया गया क्योंकि वो सलमान खान के नाम को शेयर करते हैं। आखिर में स्पष्ट करते हैं कि उनका बॉलीवुड के साथ कोई कनेक्शन नहीं है। सल खान ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड फिल्में पसंद है और उनकी पत्नी उन्हें फिल्में देखने में मजबूर करती हैं।