Get App

Blood Sugar: काजू बादाम का बाप है यह मेवा, डायबिटीज जड़ से हो जाएगी खत्म, बिना दवा के तेजी से बनेगा इंसुलिन

Blood Sugar: देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन डायबिटीज को आसानी से काबू पाया जा सकता है। चिलगोजा डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। हालांकि यह काफी महंगा बिकता है। अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह बिना दवाई के ही इंसुलिन के उत्पादन को तेज सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 16, 2023 पर 9:21 AM
Blood Sugar: काजू बादाम का बाप है यह मेवा, डायबिटीज जड़ से हो जाएगी खत्म, बिना दवा के तेजी से बनेगा इंसुलिन
Blood Sugar: चिलगोजा दिल की बीमारी, डायबिटीज और वजन को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

Blood Sugar: डायबिटीज के मरीज देश दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो यह शरीर को खोखला कर देती है। इससे शरीर के कई अंगों पर असर पड़ता है। कहते है इसे जड़ से खत्म करना बेहद मुश्किल है। लेकिन आज हम एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बात कर रहे हैं, जो इस बीमारी को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है। हालांकि यह काफी महंगा है। इसे Pine nuts या चिलगोजा कहते हैं। काफी पावरफुल सुपरफूड होता है। इसमें पोषक तत्वों का भंडार है। कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक रिसर्च में पता चला है कि चिलगोजा शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा देता है। इसका मतलब चिलगोजा डायबिटीज को (Diabetes) जड़ से खत्म कर सकता है।

हालांकि चिलगोजा में बहुत ज्यादा फैट पाया जाता है लेकिन ये नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसमें बहुत कम सैचुरेटेड फैट होता है जो दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है। हेल्थ एक्सपर्ट भी डायबिटीज मरीजों को चिलगोजा का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। यह काजू, पिस्‍ता, बादाम, किशमिश, अखरोट और अंजीर से भी ज्यादा फायदेमंद माना गया है। इसमें विटमिन, प्रोटीन, मिनर, मैग्नेशियम, कॉपर, फॉलिक ऐसिड, बी-कॉम्प्लेक्स, जिंक आदि की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

चिलगोजा के सेवन से बढ़ता है इंसुलिन

चिलगोजा काजू-बादाम की तरह यह हर घर में नहीं मिलता है। इसकी वजह ये है कि यह काफी महंगा होता है। यह ताकतवर मेवा एक फल का बीज है। यह भूरे और सफेद रंग के लंबे आकार के होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। जिसके सेवन से नेचुरल तरीके से इंसुलिन का उत्पादन शुरू हो जाता है। अमेरिकन नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, चिलगोजा में डायबिटीज को खत्म करने की पावर है। इसके सेवन से डायबिटीज, मोटापा, कोलेट्रॉल आदि की बीमारी नहीं होगी। इसके साथ ही यह हमारे दिमाग को भी मजबूत बनाता है। इसके तेल का भी इस्‍तेमाल सैलेड की ड्रेसिंग में भी किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें