Get App

BP Diabetes Care: इन चीजों का करें सेवन, बिना दवा के हाई BP कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की होगी छुट्टी

BP Diabetes Care: आजकल की मॉडर्न लाइफ स्टाइल में बीपी, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटाजा जैसी क्रोनिक बीमारियां आम हो गई हैं। ये बीमारियां पूरी दुनिया के लिए परेशानी का सबब हैं। WHO के मुताबिक, दुनिया भर में 1 अरब से ज्यादा लोग मोटापे से पीड़ित हैं। वहीं 42.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं। जिससे आप इन पर काबू पा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 12:25 PM
BP Diabetes Care: इन चीजों का करें सेवन, बिना दवा के हाई BP कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की होगी छुट्टी
WHO के मुताबिक, 42.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि डायबिटीज के कारण हर साल करीब 15 लाख लोगों की मौत हो जाती है

BP Diabetes Care: खानपान से हमारी लाइफ में बड़ा बदलाव आता है। पहले लोग फल और सब्जियां खाना पसंद करते थे। लेकिन आज के जमाने में लोग जंक फूड जमकर खा रहे हैं। इसकी वजह से हेल्थ पर असर पड़ता है। ऐसे में लोग बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। वहीं खराब लाइफस्टाइल और गलत डाइट की वजह से लोग कोलेस्ट्रॉल के शिकार हो रहे हैं। जिसकी वजह से हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) के मुताबिक दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोग मोटापे से पीड़ित हैं। वहीं 1.28 अरब लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं।

42.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि डायबिटीज के कारण हर साल करीब 15 लाख लोगों की मौत हो जाती है। यानी इन तीनों क्रोनिक बीमारियों से करीब 3 करोड़ लोग प्रभावित हैं। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं। जिससे इन गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

चुकंदर

चुकंदर को घुलनशील फाइबर का एक बड़ा स्त्रोत माना जाता है। यह नाइट्रेट का भी एक बड़ा स्त्रोत है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें