Byju Raveendran को नहीं पसंद है पत्नी दिव्या गोकुलनाथ की ये आदत, इन चीजों को लेकर की तारीफ

बायजूस (Byju's) के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) और दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath) की शादी को एक दशक से अधिक समय हो चुका है। दंपत्ति के दो बेटे भी हैं। रवींद्रन ने हाल ही में इंडिया टुडे कॉनक्लेव के दौरान बताया कि उन्हें अपनी पत्नी की कौन सी बातें सबसे अच्छी लगती हैं और कौन सी बातें उन्हें नापसंद हैं

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 10:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बायजूस (Byju's) देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी है

बायजूस (Byju's) के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) और दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath) की शादी को एक दशक से अधिक समय हो चुका है। दंपत्ति के दो बेटे भी हैं। रवींद्रन ने हाल ही में इंडिया टुडे कॉनक्लेव के दौरान बताया कि कि उन्हें अपनी पत्नी की कौन सी बातें सबसे अच्छी लगती हैं और कौन सी बातें उन्हें नापसंद हैं। रवींद्रन ने कहा, "मुझे असल में सबसे अधिक चीज जो पसंद है वो यह है कि हम सभी ने पिछले दस सालों में खुद को कितना निखारा है। इसमें दिव्या भी शामिल हैं। हम सभी खुद से सीखने वाले लोग हैं। हमने अपने प्रोडक्ट पूरी तरह से इस धारणा पर बनाया कि स्टूडेंट सबसे अच्छा तभी सीखते हैं, जब वे खुद से सीखते हैं।"

कॉन्क्लेव में उन्होंने कहा, "हम कैंसे उन्हें अपने दम पर सीखने में सक्षम बनाए, जहां टीचर एक मेंटर की भूमिका में हो और उसका सेल्फ-लर्निंग पर पूरा विश्वास हो। दिव्या तेजी से सीखने वाली इंसान हैं और उन्होंने वाकई कई भूमिकाएं निभाने के लिए खुद को काफी बदला है।" .

रवींद्रन ने कहा, "मुझे जो पसंद नहीं है वह यह है कि वो आखिरी मिनट में बदलाव पसंद नहीं करती हैं और आखिरी मिनट में बदलाव को लेकर बहुत कठोर है, जबकि ये बिजनेस का एक हिस्सा है। शायद वह भी मेरी बारे में यही कहेगी कि उसे ये चीज पसंद नहीं है।"


यह भी पढ़ें- Dividend Paying Stocks : बेहतर डिविडेंड वाले शेयरों की है तलाश? ये स्टॉक्स दे रहे FD रेट्स से भी ज्यादा डिविडेंड

इसी कार्यक्रम में रवींद्रन ने यह भी बताया कि कैसे उनके और दिव्या गोकुलनाथ के बीच रोमांस शुरू हुआ और उनकी जिज्ञासायों ने उन्हें काफी प्रभावित किया।

रवींद्रन ने कहा, "रोमांस कैसे शुरू हुआ? मैं आपको बता सकता हूं कि मैं हमेशा ऑडिटोरियम में या इससे बड़े स्टेडियम में पढ़ाता था। इसलिए किसी खास स्टूडेंट को नोटिस करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। लेकिन (दिव्या) देर तक रूकती थी और काफी सवाल पूछती थी, जिससे मैंने उसे नोटिस किया। मुझे नहीं पता कि कब हमारे मन की फीलिंग्स बदल गई और हम जीवनसाथी बन गए।"

बता दें बायजूस देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी है। हालांकि साल 2022 में कंपनी में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी, विभिन्न कोर्सेज की गलत तरीके से बिक्री और अकाउंटिंग से जुड़े अनियमितताओं आदि के चलते उसे भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।