Get App

Byju's : जब Messi की एक झलक के लिए लिफ्ट में ऊपर-नीचे होते रहे बायजू रवींद्रन, साझा किया दिलचस्प किस्सा

रवींद्रन ने मेसी को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद हुए विवाद पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इस डील के सामने आने की टाइमिंग गलत थी। इसे लेकर उन्होंने कहा कि एक बिजनेस पार्टनरशिप के विपरीत यह साझेदारी बहुत अलग है। इस डील के तहत, खास तौर पर सभी के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 21, 2023 पर 5:36 PM
Byju's : जब Messi की एक झलक के लिए लिफ्ट में ऊपर-नीचे होते रहे बायजू रवींद्रन, साझा किया दिलचस्प किस्सा
रवींद्रन ने मेसी को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद हुए विवाद पर भी खुलकर बात की।

Byju's : एडटेक स्टार्टअप Byju ने पिछले साल ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को साइन किया था। कंपनी के इस फैसले के बाद काफी विवाद हुआ था। दरअसल, जब यह खबर सामने आई उसके कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपने 2500 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। ऐसे में कई लोगों ने कंपनी के इस फैसले पर सवाल उठाए थे। अब Byju के फाउंडर और CEO बायजू रवींद्रन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023 में इस विवाद पर खुलकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने मेसी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया है।

डील के सामने आने की टाइमिंग थी गलत : रवींद्रन

बायजू रवींद्रन ने मेसी को ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के विवाद के लिए बैड टाइमिंग को जिम्मेदार ठहराया। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “सौदे पर कई महीने पहले हस्ताक्षर किए गए थे। आप मेस्सी को पार्टनरशिप के लिए एक हफ्ते में साइन नहीं कर सकते।"

रवींद्रन ने कहा कि इस डील के सामने आने की टाइमिंग गलत थी। इसे लेकर उन्होंने कहा, "एक बिजनेस पार्टनरशिप के विपरीत यह साझेदारी बहुत अलग है। इस डील के तहत, खास तौर पर सभी के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया है।" बता दें कि इसके पहले भी रवींद्रन ने कहा था कि यह डील सामाजिक असर पैदा करने के लिए हुई एक साझेदारी है। रवींद्रन ने कहा, "लोगों का इस तरह सोचना बेवकूफी है कि छंटनी के समय हम मेसी के साथ डील करेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें