कैमरामैन ने खो दिया शादी का वीडियो, दूल्हा पहुंचा कोर्ट, 25000 रुपये का लगा जुर्माना

Wedding Video: शादी का वीडियो और फोटो खींचना एक कैमरामैन को भारी पड़ गया। कैमरामैन की लापरवाही के चलते शादी के वीडियो फोटो खो गए। इसके बाद दूल्हे ने पहले वकील के जरिए कानूनी नोटिस भेजा। फिर कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां कोर्ट ने कैमरामैन पर 25000 रुपये का जुर्माना लगा दिया। बता दें कि दूल्हे ने कैमरामैन से कई बार फोटो की मांग की थी

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement
Wedding Video: कोर्ट ने कैमरामैन पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया है

Wedding Video: शादी के मौके को यादगार बनाने के लिए हर कोई कैमरामैन रखता है। लेकिन अगर ये फोटो या वीडियो बाद में न मिले तो कितना दुख होगा। इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कुछ ऐसे ही बेंगलुरु में एक शख्स के साथ हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नितिन नाम के शख्स का कहना है कि उसने शादी के लिए राहुल को बतौर कैमरामैन हायर किया। उसने प्री-वेडिंग इवेंट्स, शादी के सभी वीडियो फुटेज लिए थे। लेकिन वो फोटो दिए बिना गायब हो गया। इसके बाद नितिन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद कोर्ट ने राहुल पर जुर्माना लगा दिया।

नितिन की शादी 9 नवंबर 2019 को हुई थी। इसके लिए राहुल को रखा गया था। यह कॉन्ट्रैक्ट 1.20 लाख रुपये में हुआ था। नितिन शादी के वीडियो फोटो शूट करने के बाद गायब हो गया। फिर नितिन ने अपने वकील के जरिए कैमरामैन को कानूनी नोटिस भेजा।

कैमरामैन से खो गया मुहूर्त वीडियो


शादी के बाद से ही कैमरामैन राहुल से नितिन फोटो और वीडियो की मांग कर रहा था। लेकिन राहुल गायब हो या। इसके लिए राहुल ने मार्च 2020 में कुछ सैंपल भेजे। इसके बाद साल 2021 में राहुल ने नितिन को बताया कि मुहूर्त का वीडियो गायब है। ऐसे में नितिन ने राहुल को कानूनी नोटिस भेजा और कंज्यूमर कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद अपने फैसले में कैमरामैन को दोषी ठहराया। कोर्ट ने कहा कि कैमरामैन मुहूर्त वीडियो देने से चूक गया। जिससे शिकायतक करने वाला परेशान हो गया है। वो अपनी विशेष यादों को संजोकर नहीं रख सका। ऐसे में कैमरामैन राहुल पीड़ित नितिन को 25000 रुपये का मुआवजा देना होगा। इसके साथ ही कोर्ट में खर्च हुए 5000 रुपये भी कैमरामैन को देना होगा।

निक्की हेली के ज्ञान का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, इंडिया को सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाला देश बताया था

कैमरामैन के वकील की दलील

कोर्ट में फोटोग्राफर के वकील ने कहा कि सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल 7 साल से वेडिंग फोटोग्राफी के कारोबार में हैं। उनकी छवि अच्छी है। फोटोग्राफर के वकील ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी विवाह स्थल पर देरी से पहुंचे। जिससे उनकी शूटिंग की योजना में देरी हुई। हालांकि कैमरामैन के वकील की दलील एक नहीं चली और कोर्ट ने राहुल पर जुर्माना ठोंक दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।