निक्की हेली के ज्ञान का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, इंडिया को सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाला देश बताया था

निक्की हेली की इसलिए भी आलोचना हो रही है, क्योंकि स्टडी के मुताबिक अमेरिका प्रदूषण फैलाने के मामले में नंबर एक पायदान पर है। वह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले गैसों का सबसे बड़ा स्रोत है। दुनिया में कार्बन डाइआक्साइड के एक-चौथाई उत्सर्जन के लिए अकेले अमेरिका जिम्मेदार है। Twitter पर यूजर्स ने हेली को इस तथ्य से अवगत कराया है

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 5:15 PM
Story continues below Advertisement
सितंबर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया, चीन और रूस को दुनिया में बढ़ते प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की भारतवंशी उम्मीदवार निक्की हेली (Nikki Haley) की खूब आलोचना हो रही है। दरअसल, उन्होंने इंडिया को सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले देशों में से एक बताया है। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए इंडिया और चीन के खिलाफ सख्ती बरतने की भी बात कही है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर हम पर्यावरण को लेकर गंभीर होना चाहते हैं तो हमें इंडिया और चीन को रोकना होगा। उन्होंने दोनों देशों को सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाला देश बताया था।

हेली को तत्यों की जानकारी नहीं

हेली की इसलिए भी आलोचना हो रही है, क्योंकि स्टडी के मुताबिक अमेरिका प्रदूषण फैलाने के मामले में नंबर एक पायदान पर है। वह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले गैसों का सबसे बड़ा स्रोत है। दुनिया में कार्बन डाइआक्साइड के एक-चौथाई उत्सर्जन के लिए अकेले अमेरिका जिम्मेदार है। Twitter पर यूजर्स ने हेली को इस तथ्य से अवगत कराया है।


यह भी पढ़ें : जबरदस्ती इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स बेचने वाले बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी, IRDAI के पूर्व चेयरमैन ने जताई नाराजगी

भारतवंशी की सफलता का जश्न मनाने पर लोग रोक

पहले भी इंडिया पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। लेकिन, इंडिया ने हर बार अमेरिका और प्रदूषण फैलाने के लिए दूसरे जिम्मेदार देशों को आइना दिखाया है। ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने लिखा है कि भारतीय मूल की एक नेता ने गलत जानकारियों के आधार पर इंडिया को बढ़ते प्रदूषण के लिए जिम्मेदार बताया है। यूजर्स का कहना है कि इंडिया को अब विदेश में भारतीय मूल के लोगों की सफलता पर जश्न मनाना बंद कर देना चाहिए।

भारतवंशी लोगों को अपनी विरासत को समझने की जरूरत

एक यूजर ने लिखा है कि इस महिला ने यह दिखा दिया है कि क्यों भारतीय लोगों को इंडियन मूल के किसी व्यक्ति की विदेश में हासिल सफलता का जश्न क्यों नहीं मनाना चाहिए। अच्छा यह होगा कि हमें इंतजार करना चाहिए और ऐसे लोगों को अपनी विरासत को जानने और समझने का मौका देना चाहिए। उसके बाद ही हमें उनकी सफलता का जश्न मनाना चाहिए।

डोनाल्ड ट्रंप ने भी इंडिया पर लगाया था आरोप

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी अमेरिका के एक बड़े नेता ने प्रदूषण के लिए इंडिया और चीन को जिम्मेदार ठहराया है। सितंबर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया, चीन और रूस को दुनिया में बढ़ते प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि चीन हवा में धूल भेजता है। ऐसा रूस और इंडिया भी करते हैं। एक दूसरे मौके पर ट्रंप ने इंडिया की हवा को बहुत खराब बताया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।