अक्सर यह कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां जंगल में आग की तरह फैलती है। पढ़ाई के लिए कनाडा (Canada) गए भारतीय छात्र मेहुल प्रजापति (Mehul Prajapati) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। प्रजापति ने कनाडाई फूड बैंकों से मुफ्त खाने का फायदा उठाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में प्रजापति ने बताया कि वह हर महीने खाने और किराने के सामान में सैकड़ों रुपये बचाते हैं। हालांकि, यह वीडियो वायरल हो गया और अब उन पर अच्छी सैलरी होने के बावजूद जरूरतमंदों का मुफ्त खाना चोरी करने का आरोप लग रहा है। इतना ही नहीं, प्रजापति को सोशल मीडिया के जरिए धमकियां भी मिल रही हैं, जिसके चलते वे काफी डरे हुए हैं।
