Melanie Perkins : 100 बार रिजेक्ट हुई इस लेडी ने खड़ी की 2 लाख करोड़ की कंपनी, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट को दे रही टक्कर

विजुअल कम्युनिकेशंस कंपनी कैनवा (Canva) की वैल्यू लगभग 26 अरब डॉलर (2.08 लाख करोड़ रुपये) हो चुकी है, जो दुनिया में किसी भी महिला द्वारा स्थापित और महिला की अगुआई वाले स्टार्टअप में सबसे ज्यादा है

अपडेटेड Oct 05, 2022 पर 12:46 PM
Story continues below Advertisement
मेलेनिया पर्किंस, फाउंडर, कैनवा

Canva founder Melanie Perkins : सिडनी में सितंबर की सुबह शहर के सुरी हिल्स में स्टर्लिंग हेयर सैलून के दरवाजों पर खासी चहल पहल है। यहां कस्टमर्स की कोई कमी नहीं है, लेकिन 10 साल पहले तक यहां पर सन्नाटा छाया रहता था। दरअसल मेलेनिया पर्किंस (Melanie Perkins) और उनके उस समय बॉयफ्रेंड Cliff Obrecht (अब पति) ने शुरुआत की थी। इसी जगह पर उस समय उन्होंने Fusion Books का सिडनी ऑफिस खोला था। यह उनका ईयरबुक पब्लिशिंग बिजनेस था, जो उन्होंने विजुअल कम्युनिकेशंस कंपनी कैनवा (Canva) की स्थापना से पहले शुरू किया था।

आज उनके दूसरे बिजनेस की वैल्यू लगभग 26 अरब डॉलर (2.08 लाख करोड़ रुपये) हो चुकी है, जो दुनिया में किसी भी महिला द्वारा स्थापित और महिला की अगुआई वाले स्टार्टअप में सबसे ज्यादा है। दंपति की नेटवर्थ अनुमानित रूप से 7.8 अरब डॉलर हो चुकी है।

100 से ज्यादा वीसी से मिला रिजेक्शन


उनकी सफलता आसान नहीं रही है। दरअसल, बिजनेस को बढ़ाने के लिए उन्हें पूंजी जुटाने के लिए खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 100 से ज्यादा वेंचर कैपिटलिस्ट (वीसी) ने Canva की फाउंडर Melanie Perkins के फंडिंग हासिल करने के लिए दिए गए ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।

Max HealthCare से निकलने के बाद KKR एक और बड़े दांव की तैयारी में, मणिपाल हॉस्पिटल्स में खरीद सकती है हिस्सेदारी

नए प्रोडक्ट्स के दम पर गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को देगी टक्कर

अब उनकी कंपनी गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। कैनवा ने इसी सप्ताह अपने कई प्रोडक्ट अपग्रेड पेश किए हैं। कैनवा की कोफाउंडर और सीईओ ने कहा कि उनकी उम्मीद से इसमें कुछ ज्यादा वक्त लगा, लेकिन वह कंपनी के नए विजुअल वर्कसूट (Visual Worksuite) का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।

इन ऑप्शंस के जरिये कैनवा के यूजर्स कंपनी के इकोसिस्टम से ज्यादा गहराई से जुड़ जाएंगे, जिससे Google, WordPress, Adobe और Microsoft जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के ऑफिस प्रोडक्ट्स को सीधी टक्कर मिलेगी।

पर्किंस ने कहा, “नए विजुअल वर्कसूट के लॉन्च के साथ हम हर कर्मचारी, हर संगठन और हर डिवाइस के लिए वर्कप्लेस पर सरल डिजाइन वाले प्रोडक्ट्स ला रहे हैं।”

क्या करती है कैनवा

कैनवा एक ग्राफिक डिजाइन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। यहां आप जो भी डिजाइन बनाना चाहें, बना सकते हैं। जब आप गूगल में Canva सर्च करते हैं तो इसकी वेबसाइट सबसे पहले आती है, जिसका पूरा टाइटल है Canva. Design for everyone, मतलब सब लोगों के लिए डिजाइन। जिनको डिजाइनिंग की नॉलेज नहीं है, वे भी बड़ी आसानी से डिजाइन बना सकते हैं। यही इस प्लेटफॉर्म की खूबी है कि बिना डिजाइनिंग की जानकारी के भी सुंदर डिजाइन बनाए जा सकते हैं। अब इसका इस्तेमाल प्रोफेशनल डिजाइनर्स भी करते हैं और वे लोग भी करते हैं जिन्हें डिजाइन की स्पेलिंग तक लिखनी नहीं आती।

टीचिंग के दौरान आया आइडिया

मेलानी अभी मात्र 35 साल की हैं। उनका जन्म 1987 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। 2007 में वे एक यूनिवर्सिटी में पार्ट टाइम टीचिंग कर रही थीं। उन्हें बच्चों को डेस्कटॉप डिजाइन सॉफ्टवेयर सिखाना था। मेलिना को तब लगा कि वह सॉफ्टवेयर काफी जटिल है और उसे सीखना-सिखाना आसान नहीं है। ऊपर से वह सॉफ्टवेयर काफी महंगा भी है। यहीं से उन्हें कैनवा बनाने का विचार आया। उन्हें लगा कि एक ऐसा टूल होना चाहिए, जिसमें कोई भी इंसान डिजाइनिंग कर पाए।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।