Get App

Cervical Cancer Vaccine: कुछ महीनों में लॉन्च होगी सर्वाइकल कैंसर की स्वदेशी वैक्सीन, कीमत होगी 200 से 400 रुपए

Cervical Cancer Vaccine: SII के अदार पूनावाला ने कहा, सर्वाइकल कैंसर का टीका सस्ता होगा और 200-400 रुपए की रेंज में उपलब्ध होगा। हालांकि, फाइनल प्राइस अभी तय नहीं हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 4:29 PM
Cervical Cancer Vaccine: कुछ महीनों में लॉन्च होगी सर्वाइकल कैंसर की स्वदेशी वैक्सीन, कीमत होगी 200 से 400 रुपए
कुछ महीनों में लॉन्च होगी सर्वाइकल कैंसर की स्वदेशी वैक्सीन (FILE PIC)

Cervical Cancer Vaccine: भारत ने सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) की रोकथाम के लिए पहली स्वदेशी वैक्सीन (Vaccine) का निर्माण कर लिया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने गुरुवार को बताया कि भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (qHPV) को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह वैक्सीन लोगों के लिए 200-400 रुपए की किफायती कीमत में उपलब्ध होगा। पूनावाला ने कहा, "सर्वाइकल कैंसर का टीका सस्ता होगा और 200-400 रुपए की रेंज में उपलब्ध होगा। हालांकि, फाइनल प्राइस अभी तय नहीं हुआ है।"

अदार पूनावाला ने गुरुवार को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ वैक्सीन के वैज्ञानिक समापन (Scientific Completion) की घोषणा करने के लिए एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया।

वैज्ञानिक समापन का मतलब है कि वैक्सीन से जुड़ीं रिसर्च और डेवलपमेंट की सभी एक्टिविटी साइंटिफिक तौर पर पूरी हो चुकी हैं और अब उन्हें जनता के लिए उपलब्ध कराया जाना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें