Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानिए सूतक काल और ग्रहण का समय

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण 28/29 अक्टूबर को रात्रि 1.06 बजे से शुरू होगा। देर रात 2.22 बजे खत्म हो जाएगा। कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। सूतक काल ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है

अपडेटेड Oct 28, 2023 पर 8:06 AM
Story continues below Advertisement
Chandra Grahan 2023: सूतक काल शाम 4.05 बजे से शुरू हो जाएगा।

Chandra Grahan 2023: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 28 अक्‍टूबर दिन शनिवार को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण देश के कई राज्यों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को शुभ नहीं माना जाता है। सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में आ जाती है। तब चंद्रग्रहण लगता है। वहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते है तो चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता है। वहीं चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।

चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को रात 1.06 बजे शुरू होगा। देर रात 2.22 बजे यह खत्म हो जाएगा। कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है। 5 मई 2023 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था।

जानिए सूतक काल और कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण


साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक काल आज यानी 28 अकटूबर 2023 को शाम 04:06 बजे से शुरू हो जाएगा। इसी के साथ सूतक के नियम भी लागू हो जाएंगे और मंदिर वगैरह के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शुभ-मांगलिक काम और पूजा-पाठ समेत कोई भी काम नहीं किए जाएंगे। चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक काल मान्य हो जाता है। भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी दिखाई देगा।

बिना इजाजत दूसरी शादी नहीं कर सकेंगे असम के सरकारी कर्मचारी, 58 साल पुराना कानून लागू

कितनी तरह के होते हैं चंद्र ग्रहण?

पूर्ण चंद्र ग्रहण

पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पृथ्वी की छाया संपूर्ण चंद्रमा की सतह पर पड़ती है।

आंशिक चंद्र ग्रहण

आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा का सिर्फ एक ही हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। इसमें ऐसा लगता है कि चंद्रमा सतह से काट रहा और पृथ्वी की छाया चंद्रमा के उस भाग में काली दिखाई देती है, जोकि पृथ्वी के नजदीक होती है।

पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण

इस तरह के ग्रहण में पृथ्वी की छाया का कुछ बाहरी भाग चंद्र सतह पर पड़ता है। यह ऊपर के दोनों ग्रहण से अलग होता है। ऐसे ग्रहण को देख पाना मुश्किल होता है।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

1- चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

2- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए।

3- गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।