Chest Pain: आज कल की इस बदलती लाइफ स्टाइल से शरी कब बीमारियों का घर बन जाता है, पता भी नहीं चल पाता है। देश के दिल के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। ऐसे ही अगर सीने में दर्द हो रहा है तो यह चिंता की बात है। कोई बड़ी बीमारी अटैक करें, इससे पहले इसका इलाज कराना बेहतर है। सीने में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। खांसी या जुकाम होने से, बलगम से, पेट में गैस बनने से या सर्दी लगने से भी सीने में दर्द उठने लगता है। अगर हल्का दर्द हो रहा है तो घरेलू उपाय करके भी इससे राहत पा सकते हैं।
गैस बनने पर भी कुछ लोगों को सीने में दर्द की परेशानी हो सकती है। अगर आप भी गैस बनने की वजह से सीने में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपने लिए गर्म नींबू पानी काफी हेल्दी साबित हो सकता है। इससे आपको सीने में दर्द से काफी आराम मिलेगा।
अगर आपको खाना खाने के बाद सीने में दर्द महसूस हो तो एसिड रिफ्लक्स के कारण हो सकती है। ऐसे में आपको बादाम खाने या बादाम मिल्क का सेवन करने से लाभ मिल सकता है। यह छाती के दर्द को कम करता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध को हल्का सा गर्म कर लें। इसके बाद इसमें बादाम डालकर पिएं।
सीने या फिर चेस्ट में दर्द होने पर सिंकाई कर सकते हैं। इससे काफी आराम मिलेगा। इसके लिए गर्म कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है। 1 बर्तन में थोड़ा सा गर्म पानी लें। इसके बाद इसमें सूती कपड़ा डुबोकर इसे निचोड़ लें। अब इसे करीब 5 से 10 सेकंड तक छाती पर रखकर सिंकाई करें। इससे चेस्ट पेन से आराम मिलेगा। इसके अलावा शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण भी सीने में दर्द हो सकता है। ऐसे में कुछ समय के लिए धूप में जरूर बैठें।
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है। जिससे छाती के दर्द के लक्षणों से छुटकारा मिल सकता है। गर्म दूध के एक कप में एक चम्मच हल्दी को मिला कर पीएं। इसके साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल कम होने में भी मदद मिलती है।
सीने में दर्द होने पर गर्म पानी पिएं। गर्म पानी पीने से खांसी, बलगम, जुकाम की परेशानी से आराम मिल सकता है। इसके लिए नियमित रूप से 1 गिलास गर्म पानी पिएं। यह स्वास्थ्य के लिए हेल्दी है।