बच्चों को दूध के साथ कभी न खिलाएं ये चीजें, बन जाएगा जहर

दूध नवजात शिशुओं से लेकर बड़े बच्चों तक सभी के लिए एक मुख्य भोजन है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई छोटे बच्चे बड़े चाव से दूध पीते हैं। कभी-कभी कुछ लोग बच्चों को दूध पिलाते समय नमकीन भी खिलाने लगते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक है

अपडेटेड Mar 28, 2023 पर 3:16 PM
Story continues below Advertisement
बच्चों को दूध काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में इसके सेवन पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है

दूध पौष्टिक तत्वों की खान है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे न सिर्फ शरीर का विकास होता है, बल्कि मानसिक विकास भी तेजी से होता है। बच्चों के लिए यह दूध किसी रामबाण से कम नहीं है। हर कोई बच्चों को दूध पीने की सलाह देता है। आमतौर पर बच्चों को घर ही दूध पीने की आदत डाली जाती है। शाम सुबह उन्हें दूध पिलाया जाता है। कभी-कभी यह दूध बच्चों को फायदा नहीं करता है। ऐसा तभी हो सकता है जब दूध में कुछ गलत चीजें पीने के लिए दिया जाए।

बच्चे दूध के साथ कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी खाते हैं। जिनके मिलने से एक तरह का जहर पैदा होता है। यह सेहत के लिए हानिरकारक होता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि दूध में किन चीजों को मिलाकर नहीं पीना चाहिए।

नमकीन


दूध पिलाते समय बच्चों को कभी भी नमकीन की चीजें जैसे नूडल्स, कचौरी, स्नैक्स नहीं देना चाहिए। इसकी वजह ये है कि नमकीन स्नैक्स डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा कर सकते हैं। जिससे शरीर के लिए दूध को पचाना मुश्किल हो जाता है। इस कॉम्बिनेशन से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम्स हो सकती है। वहीं अगर बच्चे को नमकीन से जुड़ी चीजें खिला दी गई हैं तो इसके एक घंटे बाद ही दूध पीने के लिए देना चाहिए। इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

दूध और अंगूर

अंगूर खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों के कॉम्बिनेशन से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम्स, पेट में दर्द और दस्त हो सकते हैं।

छोला-राजमा और चावल खाने से बनती है गैस तो जरूर ट्राई करें ये ट्रिक, फौरन मिलेगा आराम

खट्टे फलों के साथ दूध

दूध के साथ कभी-भी बच्चों को खट्टे फल कभी नहीं खिलाना चाहिए। संतरे और नींबू जैसे खट्टे फलों में एसिड का लेवल ज्यादा होता है। लिहाजा दूध में प्रोटीन जम जाता है। इसे पचाना काफी मुश्किल रहता है। इस कॉम्बिनेशन से पाचन शक्ति कमजोर हो जाएगी। इससे गैस, सूजन और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दूध और खरबूजा

दूध एक तरह का भोजन है। इसमें प्रोटीन और फैट काफी मात्रा में पाया जाता है। तरबूज और खरबूज को मिलाने से इसके अम्ल और दूध के प्रोटीन मिल जाते हैं। इससे दूध फट सकता है। इस मिश्रण को एक साथ खाने से पाचन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।