Chilli: किस रोग के लिए कौन सी मिर्च खाएं, जानिए लाल मिर्च या हरी मिर्च के क्या हैं फायदे

Chili: मिर्च के बिना कोई भी भारतीय खाना अधूरा है। घरों में आमतौर पर दो तरह की मिर्च होती है। एक हरी मिर्च और दूसरी लाल मिर्च। भोजन का स्‍वाद बढ़ाने के लिए लोग दोनों ही तरह की मिर्च का इस्‍तेमाल करते हैं। अगर सेहत की बात की जाए तो लोगों का मानना है कि हरी मिर्च के मुकाबले लाल मिर्च ज्यादा नुकसानदायक होती है

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 1:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुगर के मरीजों के लिए हरी मिर्च बेहद फायदेमंद होती है

Chilli: हरी मिर्च और लाल मिर्च दोनों दिखने में एक जैसी होती हैं। लेकिन दोनों के अलग-अलग स्वाद होते हैं। दोनों मिर्च के अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ भी हैं। हरे रंग की मिर्च जब पुरानी होने लगती है या फिर सूख जाती है तो वो लाल हो जाती है। इसके बाद वो और तीखी हो जाती है। अगर सेहत के हिसाब से देखा जाए तो लोगों का मानना है कि हरी मिर्च के मुकाबले लाल मिर्च ज्यादा नुकसानदायक होती है। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर मिर्च आमतौर पर लोगों की डाइट में शामिल रहती है। इससे भोजन का स्वाद बढ़ता है।

लाल मिर्च को पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं हरी मिर्च को पीसकर या काटकर खाया जाता है। लेकिन क्या जानते हैं कि किस तरह की मिर्च आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

लाल मिर्च या हरी मिर्च


लाल मिर्च के मुकाबले हरी मिर्च सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। इसकी वजह ये है कि हरी मिर्च में पानी की मात्रा ज्यादा और कैलोरी न के बराबर है। यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जो वजन घटाने की सोच रहे हैं। हरी मिर्च में बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और एंडोर्फिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। वहीं लाल मिर्च के सेवन से पेट में सूजन आ सकती है। इससे अल्सर होने का खतरा बढ़ सकता है। बाजार से खरीदी गई लाल मिर्च में आर्टिफिशियल कलर्स मिलाए जाने की वजह से यह नुकसान पहुंचा सकती है।

हरी मिर्च के फायदे

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए हरी मिर्च बेहद फायदेमंद मानी जाती है। नियमित रूप से हरी मिर्च के सेवन से इंसुलिन लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे हाई ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करना बेहद आसान हो जाता है।

बेलपत्र में छुपा है सेहत का राज, शुगर और कब्ज जैसी बीमारियां फौरन हो जाएंगी दूर

बढ़ती है पाचन शक्ति

हरी मिर्च के सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती है। मिर्च में विटामिन C की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।

वजन होगा कंट्रोल

अगर आपका वजन ज्यादा है तो हरी मिर्च का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैलोरी को जलाने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने की क्षमता है। जिस वजह से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

लाल मिर्च के फायदे

BP रहेगा कंट्रोल

लाल मिर्च में पोटेशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कैलोरी बर्न

लाल मिर्च में कैप्साइसिन नामक एक यौगिक पाया जाता है। जिससे कैलोरी बर्निंग प्रोसेस में तेजी आती है। यह बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर सीधे कैलेारी बर्न करने में आपकी मदद करता है।

जानिए कैसे करें मिर्च का सेवन

लाल मिर्च और हरी मिर्च का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है जब भी आप मिर्च खरीदें, तो इन्हें रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर दें। जिससे यह हमेशा फ्रेश बनी रहेंगी। बाजार के लाल मिर्च पाउडर में कई तरह का मिश्रण हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।