Get App

HMPV Virus : कर्नाटक, गुजरात के बाद अब कोलकाता पहुंचा वायरस, अब तक देश में इतने मामले आए सामने

भारत में अब तक ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानी एचएमपीवी वायरस के चार मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से दो कर्नाटक, एक मामला गुजरात और एक केस कोलकात से सामने आया है। इस वायरस से संक्रमित बच्चे में सर्दी और बुखार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 6:50 PM
HMPV Virus : कर्नाटक, गुजरात के बाद अब कोलकाता पहुंचा वायरस, अब तक देश में इतने मामले आए सामने
HMPV cases : कर्नाटक, गुजरात के बाद अब कोलकाता पहुंचा वायरस

Human Metapneumovirus in India : साल 2025 के शुरु होने के साथ ही नए वायरस ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कोरोना की तरह ये वायरस भी चीन में सबसे पहले पा गया है। इस वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या HMPV है। चीन में इस वायरस के प्रसार के बीच भारत के लिए भी एक चिंता भरी खबर सामने आई है। चीन के बाद अब भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस की एंट्री हो गई है। भारत में अब तक एचएमपीवी वायरस के चार मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से दो कर्नाटक, एक गुजरात और एक मामला कोलकाता से सामने आया है।

कोलकाता में आया नया मामला

HMPV वायरस अब भारत में भी लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। गुजरात और कर्नाटक के बाद इसका एक मामला कोलकाता में सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में HMPV का ये मामला नवंबर में सामने आया था। एक छह महीने का बच्चा वायरस से संक्रमित था, जिसे कुछ दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी। तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत का सामना कर रहे पीड़ित बच्चे को परिवार मुंबई से लेकर आया था। बच्चे को 7-8 दिनों तक सांस लेने में सहायता दी गई और दो हफ्ते बाद स्थिर हालत में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भारत में अब तक मिले चार मामले

सब समाचार

+ और भी पढ़ें