चीन (China) के एक कर्मचारी को झूठ बोलना भारी पड़ गया। कर्मचारी को उसकी बीजिंग (Beijing) स्थित टेक कंपनी से निकाल दिया गया है, क्योंकि वह सिक लीव (Sick Leave) लेकर विदेश में छुट्टियां मना रहा था। रिपोट के मुताबिक, जब वह छुट्टियां मनाकर घर वापस लौट रहा था तभी उसके एक साथी ने उसको एयरपोर्ट पर देख लिया और उसने इस बारे में कंपनी से कहा कि वह सिक लीव के नाम पर विदेश घूमकर आ रहा है। वह बीमार नहीं है। उसने बीमारी के नाम पर झूठ बोलकर ऑफिस से छुट्टी ली है। कर्मचारी ने बीमारी के नाम पर की छुट्टी ली थी। उसने कहा था कि डॉक्टरों की सलाह पर उसे आराम करने की सलाह दी है।
