Get App

Nobel Prize : क्या है Click Chemistry? दवाइयों में हो रहा इस्तेमाल, इससे कैंसर का इलाज होगा आसान

Morten Meldal, Barry Sharpless और Carolyn Bertozzi को इससे जुड़ी उनकी अहम खोज ‘क्लिक केमिस्ट्री’ के लिए इस बार नोबेल प्राइज के लिए चुना गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2022 पर 3:53 PM
Nobel Prize : क्या है Click Chemistry? दवाइयों में हो रहा इस्तेमाल, इससे कैंसर का इलाज होगा आसान
Click Chemistry के जरिए आज मॉलिक्यूल्स को जोड़कर इनका बड़ा और जटिल ढांचा तैयार किया जा रहा है। इनका इस्तेमाल दवाइयों से लेकर पॉलिमर और नए पदार्थ बनाने में किया जा रहा है

What is Click Chemistry : जटिल मॉलिक्यूल्स का तेजी से निर्माण एक ऐसा क्षेत्र है, जिस पर कई रसायन वैज्ञानिक काम करते हैं। लेकिन, इस बार नोबेल कमिटी ने इसके प्रोसेस को आसान बनाने वाले वैज्ञानिकों को ही केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज (chemistry Nobel Prize) के लिए चुना है। Morten Meldal, Barry Sharpless और Carolyn Bertozzi को इससे जुड़ी उनकी अहम खोज ‘क्लिक केमिस्ट्री’ के लिए इस बार नोबेल प्राइज के लिए चुना गया है। हम यहां जटिल केमिकल रिएक्शंस को सरल बनाने वाली इस खोज के बारे में ही बता रहे हैं।

नए मॉलिक्यूल बनाने का प्रोसेस होगा आसान

Click Chemistry मॉलिक्यूल्स को मिलाकर नए मॉलिक्यूल बनाने की प्रक्रिया है। मान लीजिए कि आप छोटे मॉलिक्यूल्स को एक साथ मिला सकें और फिर इन्हें लगातार मिलाकर बड़े, जटिल और अलग मॉलिक्यूल्स बना सकें। इससे नए पदार्थ बनाना काफी आसान हो जाता है। Click Chemistry का यही आधार है। हालांकि, दो अलग-अलग मॉलिक्यूल्स के बीच रिएक्शन होना हमेशा निश्चित नहीं होता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें