Corona in Delhi: दिल्ली में फिर लौटा वर्क फ्रॉम होम कल्चर, सभी प्राइवेट ऑफिस बंद करने का ऐलान

Corona in Delhi: दिल्ली में रेस्टोरेंट और बार को बंद करने का आदेश दिया गया है। हालांकि रेस्टोरेंट से फूड आइटम की होम डिलीवरी और टेकअवे की सुविधा दी गई है

अपडेटेड Jan 11, 2022 पर 12:55 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों को बंद करने का आदेश

Corona in Delhi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए अब दिल्ली के सभी निजी दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश दे दिया गया है।

दिल्ली सरकार ने आज 11 जनवरी को ऐलान किया है कि दिल्ली में रेस्टोरेंट और बार बंद रहेंगे। हालांकि रेस्टोरेंट से फूड आइटम के लिए होम डिलीवरी और घर ले जाने की सुविधा मुहैया कराई गई है।

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट (Delhi Disaster Management Authority – DDMA) के नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी प्राइवेट ऑफिस को बंद करने आदेश दिया गया है। सिर्फ जिन्हें छूट मिली है, वही ऑफिस खुलेंगे। सरकार ने प्राइवेट ऑफिस को घर से काम करने की सलाह दी है।

यह फैसला दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में एक रिव्यू मीटिंग के बाद लिया गया है। इस रिव्यू मीटिंग में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।


दिल्ली में कोरोना प्रसार को रोकने के लिए पहली ही काफी सख्ती की गई है। इसमें नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया है। लेकिन इसका ठोस परिणाम फिलहाल देखने को नहीं मिला है। दिल्ली में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। ऐसे सवाल उठता है कि क्या दिल्ली में लॉकडाउन की तैयारी हो रही है। हालांकि, दिल्ली में लॉकडाउन की बात को दिल्ली सरकार खारिज कर चुकी है।

COVID-19 केस बढ़ने के साथ ऑक्सीमीटर और टेस्टिंग किट्स की डिमांड में उछाल, Flipkart और 1MG की रिपोर्ट से खुलासा

बता दें कि दिल्ली में 10 जनवरी को 19,166 नए मामले सामने आए हैं र 17 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 65,803 है। जिनमें से 44,028 होम आइसोलेशन में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।