COVID-19 केस बढ़ने के साथ ऑक्सीमीटर और टेस्टिंग किट्स की डिमांड में उछाल, Flipkart और 1MG की रिपोर्ट से खुलासा

मेट्रो शहरों में ऑक्सीमीटर और टेस्ट किट्स की बिक्री 4.4 गुनी और 12 गुनी से ज्यादा बढ़ी है

अपडेटेड Jan 11, 2022 पर 12:00 PM
देश में कोविड के मामले बढ़ने से इससे जुड़े आइटम्स की डिमांड बढ़ी

COVID 19 : फ्लिपकार्ट (Flipkart) और 1एमजी (1MG) जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए देश में कोविड19 संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ऑक्सीमीटर और टेस्ट किट्स जैसे इससे जुड़े आवश्यक सामानों की मांग खासी बढ़ गई है।

फ्लिपकार्ट के स्पोक्सपर्सन ने बेचे गए आइटम्स की संख्या बताए बिना कहा, “ऑक्सीमीटर और टेस्ट किट्स की मेट्रो शहरों में बिक्री 4.4 गुनी और 12 गुनी से ज्यादा बढ़ी है।”

1एमजी की टेस्टिंग किट्स की बिक्री पांच गुनी बढ़ी

टाटा डिजिटल के हाथों हाल में बिकने वाली 1एमजी ने भी कहा कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह की तुलना में जनवरी के पहले सप्ताह में टेस्टिंग किट्स की बिक्री में पांच गुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, इस दौरान ऑक्सीमीटर की बिक्री चार गुनी हो गई, जबकि थर्मामीटर और रिस्पाइरेटरी मास्क की बिक्री दोगुनी हो गई है।


Third wave: तीसरी लहर का असर, रिटेल दुकानों में टीवी, वाशिंग मशीन का स्टॉक सिर्फ 15 दिन का बचा

इम्युनिटी बूस्टर और विटामिन सप्लीटेंस् भी खरीद रहे लोग

इसके अलावा इम्युनिटी बूस्टर और विटामिन सप्लीमेंट्स की डिमांड में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ईफार्मेसी टाटा 1एमजी (Tata 1mg) के हेड प्रतीक वर्मा ने कहा, “वीकली आधार पर 50 फीसदी की दर से डिमांड बढ़ रही है। पिछले दो हफ्तों में हमारी सेल्स में लगभग 40-50 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।”

उन्होंने कहा, “हम ज्यादातर ऑर्डर पूरा करने में सक्षम हैं, क्योंकि कैपेसिटी पहले ही विकसित कर ली गई थी। पिछली वेव की तुलना में हमारे पास ज्यादा लैब्स के साथ-साथ फार्मा कैपेसिटी भी है। इससे मदद मिलने की उम्मीद है।”

Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत योजना को 2 करोड़ अतिरिक्त परिवारों तक बढ़ा सकती है मोदी सरकार, ऐसे होगी लाभार्थियों की पहचान

एक सप्ताह में 500 फीसदी बढ़ी सेल्फ टेस्टिंग किट की बिक्री

दूसरी तरफ, सेल्फ टेस्टिंग किट बनाने वाली कोवीसेल्फ (CoviSelf) बनाने वाली माईलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने भी कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश ऐसे अग्रणी राज्य हैं, जहां उनकी किट्स के लिए डिमांड ज्यादा है। कंपनी के एमडी और को-फाउंडर हसमुख रावल के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में कंपनी की सेल्फ टेस्ट किट कोवीसेल्फ की बिक्री में 500 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने दावा किया कि कोवीसेल्फ ओमीक्रोन (Omicron) सहित कोरोना वायरस के मुख्य वैरिएंट्स का पता लगा सकती है।

पीरामल ने बेचीं रिकॉर्ड 4 लाख किट

भले ही कंपनियों ने मनीकंट्रोल से बातचीत में विभिन्न कैटेगरीज में बेची गई यूनिट्स की संख्या साझा नहीं की, लेकिन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के जनरल सेक्रेटरी राजीव सिंघल ने कहा कि सेल्फ टेस्टिंग किट्स वितरित करने वाली पीरामल ने जनवरी के शुरुआती नौ दिनों के दौरान देश भर में रिकॉर्ड 4 लाख किट्स की बिक्री की है। उन्होंने कहा, “वास्तव में लैब्स से टेस्टिंग स्लॉट्स मिलने में देरी इसकी वजह है, लेकिन हमें यह भी लगता है कि लोग सुरक्षा को ध्यान में रखकर भी इन्हें खरीद रहे हैं।”

फ्लिपकार्ट के स्पोक्सपर्सन ने कहा, “इसी अवधि में ग्रॉसरी की डिमांड में कुल 1.6 गुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।