Coronavirus Updates: नए मामलों में आया उछाल, एक दिन में 3712 नए केस दर्ज, एक्टिव केस 19,000 पार

Coronavirus Updates: देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 19,509 हो गई है और अब तक कुल 5,24,636 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है

अपडेटेड Jun 02, 2022 पर 9:44 AM
नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आया उछाल

Coronavirus Updates: पूरी दुनिया का कोरोना वायरस संक्रमण से हाल बेहाल है। भारत में ओमीक्रोन के नए वेरिएंट के दस्तक देने से चिंता बढ़ गई है। देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले कई दिनों से इजाफा बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,712 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 05 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 01 जून को 2,745 नए मामले सामने आए थे और 6 लोगों की मौत हो गई थी। कुल मिलाकर पिछले 24 घंटे में 1,123 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

एक्टिव केस 19,000 पार 

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,31,64,544 हो गई है और अब तक कुल 5,24,641 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव मामलों की संख्या 19,509 है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.05 फीसदी हो गए हैं। वहीं एक दिन में 2,584 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.84 फीसदी है। देश में अब तक कुल 4,26,20,394 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,93,70,51,104 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 12,44,298 डोज लगाई गई है।


यह भी पढ़ें- Omicron के BA.4, BA.5 से मची तबाही, खांसी-बुखार के अलावा इन अजीब लक्षणों से रहें सावधान

दिल्ली का हाल

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को 368 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को 373 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 1,567 है और पॉजिटिविटी रेट 1.74 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।