Coronavirus Updates: मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर, Covid-19 के खौफ के बीच संसद में क्या बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
Coronavirus Updates: केंद्र सरकार ने राज्यों से त्योहार और उत्सवों के मद्देनजर सार्वजनिक जगहों पर Covid-19 के नियमों को लागू करने की अपील की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने चल रहे शीतकालीन सत्र (Winter Session) के दौरान संसद (Parliament) के दोनों सदनों को संबोधित किया
Covid-19 के खौफ के बीच संसद में क्या बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
Coronavirus Updates: दुनिया के कई हिस्सों में कोरोनावायरस (Coronavirus) मामलों में उछाल पर बढ़ती चिंता के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि केंद्र महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने राज्यों से त्योहार और उत्सवों के मद्देनजर सार्वजनिक जगहों पर Covid-19 के नियमों को लागू करने की अपील की। चल रहे शीतकालीन सत्र (Winter Session) के दौरान संसद (Parliament) के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए, मंत्री ने सांसदों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार वैश्विक Covid-19 स्थिति पर नजर रख रही है और उसके अनुसार ही कदम उठा रही है।
संसद में मनसुख मंडाविया के भाषण के अहम बातें-
- मंत्री ने कहा कि दुनिया भर में जहां हर दिन 5.87 लाख के केस आ रहे हैं, तो वहीं भारत में हर दिन औसतन 153 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं और देश में अब तक 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।
- मंत्री भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी को लिखे पत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हमने कोविड पर कोई राजनीति नहीं की है।" इस पत्र में कांग्रेस से यात्रा के दौरान Covid-19 प्रोटोकोल का पालन करने या 'देशहित' में यात्रा रोकने के लिए कहा गया था।
- मंत्री ने राज्यसभा में आगे कहा, देश भर के बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं और चलाए जा रहे हैं। हमने देश में पर्याप्त मात्रा में दवाओं की समीक्षा की है।
- लोकसभा में बोलते हुए, मंडाविया ने कहा, “हमने देश में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों के बीच रैंडम RT-PCR सैंपलिंग भी शुरू कर दी है।
- केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में सांसदों को आश्वासन दिया, "हम महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उचित कदम उठा रहे हैं।"
- मांडविया ने राज्यों को त्योहारी और नए साल के मौसम को ध्यान में रखते हुए Covid-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, “राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे सुनिश्चित करें कि लोग मास्क पहनें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और प्रिकॉशन डोज के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।”
- मंडाविया ने लोकसभा में आगे कहा, “राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर Covid-19 के नए वेरिएंट की पहचान करने के लिए जीनोम-सीक्वेंसिंग बढ़ाएं।”
- मंत्री ने कहा कि केंद्र दुनियाभर में कोरोना की स्थिति पर नजर रख रहा है और उसके अनुसार कदम उठा रहा है।
- उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग Covid-19 महामारी के प्रबंधन में काफी सक्रिय रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्यों को वित्तीय मदद दी है।
- मंत्री ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से दुनिया में Covid-19 के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत में मामले कम हो रहे हैं।
भारत में Omicron BF.7 की दस्तक
Omicron सब-वैरिएंट BF.7 के तीन मामले भारत में अब तक पाए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि चीन में इसी सेब-वेरिएंट के कारण कोरोना के मामलों उछाल आया है। सितंबर में ओडिशा में पहला और सितंबर और नवंबर में गुजरात में दूसरा मामला सामने आया।
अधिकारियों ने बताया कि गुजरात में सब-वेरिएंट का पहला केस सितंबर में वडोदरा में और दूसरा अहमदाबाद में नवंबर में सामने आया। दोनों ही मरीज अब ठीक हो चुके हैं।
वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्स (Covax) की दो खुराक ले चुके वयस्कों के लिए अपनी Covid-19 वैक्सीन कोवैक्स को प्रिकॉशन डोज (Booster Dose) के रूप में बाजार में उतारने के लिए भारत के दवा रेगुलेटर से मंजूरी मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।