Coronavirus Updates: नए मामलों में आई गिरावट, 16,000 से ज्यादा नए केस दर्ज, 41 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 1,50,877 हो गई ई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.34 फीसदी हो गए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 7.03 फीसदी हो गई है

अपडेटेड Jul 25, 2022 पर 9:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है।

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ओमीक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2.75, BA.2.38, BA.4 और BA.5 की एंट्री से और चिंता बढ़ गई है। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप फिर से बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,866 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 41 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 24 जुलाई को 20,279 नए मामले सामने आए थे और 36 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में अब तक कुल 5,26,074 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,50,877 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.34 फीसदी हो गए हैं।

वहीं एक दिन में 18,141 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 7.03 फीसदी हो गई है। देश में अब तक कुल 4,32,28,,670 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.46 फीसदी है। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,02,17,66,615 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 16,82,390 डोज लगाई गई है।

Rahul Bhatia : 5 रुपये के Parle-G के साथ चाय पीते नजर आए यह अरबपति, लोग बोले-मजा गया


तमिलनाडु

तमिलनाडु में रविवार को 1,945 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।  एक दिन में 2,379 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 15,409 है।

दिल्ली का हाल

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 729 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं शनिवार को 738 नए मामले सामने आए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। राज्य में एक दिन में 520 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 2,696 है। पॉजिटिविटी रेट 5.57 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।