Get App

Covaxin : छह से 12 साल के बच्चों को भी लगेगी कोवैक्सीन, DCGI ने कुछ शर्तों के साथ दी मंजूरी

ड्रग रेगुलेटर ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) से दो महीने तक हर 15 दिन में और फिर पांच महीने तक हर महीने उचित विश्लेषण के साथ प्रतिकूल घटनाओं से जुड़ा डाटा जमा करने के लिए कहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2022 पर 1:45 PM
Covaxin : छह से 12 साल के बच्चों को भी लगेगी कोवैक्सीन, DCGI ने कुछ शर्तों के साथ दी मंजूरी
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 6-12 साल के बच्चों को भी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोवैक्सीन (Covaxin) लगाए जाने को मंजूरी दे दी है

Covaxin for children : ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 6-12 साल के बच्चों को भी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोवैक्सीन (Covaxin) लगाए जाने को मंजूरी दे दी है। हालांकि, DCGI ने कुछ शर्तों के साथ इस आयु वर्ग के बच्चों पर सीमित आपातकालीन उपयोग करने की सिफारिश की है।

रेगुलेटर ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) से दो महीने तक हर 15 दिन में और फिर पांच महीने तक हर महीने उचित विश्लेषण के साथ प्रतिकूल घटनाओं से जुड़ा डाटा जमा करने के लिए कहा है।

दो महीने तक विचार विमर्श किए जाने के बाद सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी द्वारा दी गई सिफारिश पर 25 अप्रैल को भारत बायोटेक को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

अभी तक 12 वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चों का हो रहा टीकाकरण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें