Get App

COVID-19: ओडिशा के रायगढ़ में कोरोना विस्फोट, दो हॉस्टल में रहने वाले 64 स्कूली छात्र हुए संक्रमित

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगो की कुल संख्या 12,88,202 हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2022 पर 10:34 AM
COVID-19: ओडिशा के रायगढ़ में कोरोना विस्फोट, दो हॉस्टल में रहने वाले 64 स्कूली छात्र हुए संक्रमित
राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए थे

देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। ओडिशा से डराने वाली खबर आ रही है। ओडिशा के रायगढ़ जिले (Rayagada district in Odisha) के दो हॉस्टल में रहने वाले 64 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए थे।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगो की कुल संख्या 12,88,202 हो गई है। संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया, लिहाजा मृतकों की कुल संख्या अब भी 9,126 है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल 160 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 12,78,863 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- मुंबई में NIA की बड़ी कार्रवाई, दाऊद के गुर्गों और हवाला ऑपरेटर्स के ठिकानों पर छापेमारी

अधिकारी नमिता सामल ने कहा कि कोटलागुडा में अन्वेषा (Anwesha) हॉस्टल के 40 छात्र कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्हें अलग रखा गया है। अधिकारी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें