Covid 19 JN.1 Updates: कोरोना का सता रहा है डर, एक दिन में 756 नए केस दर्ज, 5 लोगों की मौत

Covid 19 JN.1 Updates: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 756 नए मामले दर्ज किए गए हैं इस दौरान 5 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं एक्टिव केस 4,049 हो गई है। कल के मुकाबले आज एक्टिव केस की संख्या में गिरावट आई है

अपडेटेड Jan 07, 2024 पर 2:22 PM
Story continues below Advertisement
Covid 19 JN.1 Updates: देश में कोरोना को लेकर फिर से चिंताएं बढ़ गई हैं।

Covid 19 JN.1 Updates: दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दिनों दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे देश में एक बार फिर से टेंशन बढ़ गई है। इस बीच आज यानी 7 जनवरी को पिछले 24 घंटे में 756 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 5 मरीजों की मौत हो गई है। इससे देश भर में हड़ंकप मच गया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मली जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4,049 है। कल के मुकाबले आज एक्टिव केस में गिरावट देखने को मिली है।

केरल और महाराष्ट्र में दो-दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। पिछले साल 5 दिसंबर तक रोजाना मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के बीच कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

92 फीसदी मरीजों का घर पर इलाज


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 दिसंबर के बाद एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक नए मामलों की संख्या 31 दिसंबर 2023 को 841 दर्ज की गई, जोकि मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 फीसदी था। कोरोना के एक्टिव मरीजों में 92 फीसदी मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। कोरोना के सब वैरिएंट JN.1 के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक और केरल से दर्ज किए जा रहे हैं। कोविड-19 के मौजूदा आंकड़ों से यह पता चल रहा है कि जेएन.1 वैरिएंट के न तो नए मामलों में तेजी बढ़ रहे हैं और न ही रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत हो रही है।

Covid Center Scam: मुंबई में ED की बड़ी कार्रवाई, सुजीत पाटकर समेत अन्य की 12 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

रिकवरी रेट 98.81 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से 4.4 करोड़ से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। इस संक्रमण से ठीक होने की रिकवरी रेट 98.81 फीसदी है। कोरोना वायरस की वैक्सीन अब तक 220.67 करोड़ डोज लग चुकी है। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद बढ़ोतरी देखने को मिली थी। उस दौरान 7 मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे। 3,915 मरीजों की मौत हो गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।