Cow Devotee: इस जिले के DM की आवाज सुनते ही गायें चली आती हैं दौड़ते हुए, पढ़िए गौभक्त IAS की कहानी

Cow Devotee: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी अनूठी गौ भक्त से हर कोई हैरान है। जिले के जिलाधिकारी जैसे ही गौशाला में पहुंचते हैं तो उनकी आवाज सुनते ही सभी गायें दौड़ी हुई चली आती हैं। सिंह भी गौसेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। गौशाला पहुंचते समय हमेशा गायों के लिए चारा और पौष्टिक अनाज लेकर जाना नहीं भूलते हैं

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 3:43 PM
Story continues below Advertisement
Cow Devotee: जिला अधिकारी गौशाला जाते समय चारा और गुड़ हमेशा ले जाते हैं।

Cow Devotee: हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय स्थान मिला है। गौ सेवा सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। ऐसी मान्यता है कि बड़े से बड़ा कष्ट भी सिर्फ गौ माता की सेवा करने से दूर हो जाता है। इंसानों का वैसे भी गायों से पुराना रिश्ता है। गायें भी प्यार की भाषा समझती हैं। भले ही बोल नहीं पाती हैं, लेकिन भावों को जरूर समझती है। यह सब बुलंदशहर के जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह (IAS Chandra Prakash Singh) ने कर दिखाया है। जैसे ही सिंह गौशाला पहुंचते हैं तो उनकी आवाज सुनते ही गायें दौड़ी चली आती हैं।

जिलाधिकारी भी गायों को प्यार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वो गायों के हमेशा अपने हाथों से गुड़ और हरा चारा खिलाते हैं। हफ्ते में दो बार वो गौशाला का दौरा करते हैं। वो गौ पालकों से गायों का हाल चाल हमेशा लेते रहते हैं।

बुलंदशहर में 160 गौशालाएं हैं


बुलंदशहर में मौजूदा समय में 160 गौशालाएं हैं। यहां करीब 40,000 गायें रहती हैं। गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा और हरे चारे की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर स किया जाता है। जिला प्रशासन की ओर से यह खयाल रखा गया है कि कोई भी गाय आवार सड़कों पर घूमते हुए न मिले। इसके लिए गौशालाओं में सारे इंतजाम किए गए हैं। गौशालाओं में बीमार गायों के लिए जानवरों के डॉक्टरों की व्यवस्था मुहैया कराई गई है। पशुओं के डॉक्टर भी समय-समय पर गौशालाओं का दौरा करते रहते हैं। इन दिनों की कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में प्रशासन गायों के प्रति पूरी तरह से अलर्ट है।

Sholay Starcast Salary: फिल्म शोले के लिए अमिताभ और धमेंद्र को कितने मिले पैसे, यहां जानिए पूरी डिटेल

गौशालाओं का हमेशा होता है निरीक्षण

जिले के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने आगे कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी गौशालाओं का निरीक्षण हमेशा किया जाता है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं, जो समय-समय पर निरीक्षण करते रहते हैं। गायों से उनको इतना प्रेम क्यों है, इस सवाल का जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि जब भी वो गौशाला आते हैं, तो गायें उनकी आवाज सुनते ही दौड़ी चली आती हैं। लिहाजा मुझे भी गायों से लगाव हो गया है। उन्होंने कहा कि गायें हमारी संस्कृति और सभ्यता का अंग हैं।

वैसे भी शास्त्रों में कहा गया है कि गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि गाय की सेवा करने से जहां सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। वहीं घर में सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। अगर आपके जीवन में कोई परेशानी है तो गौसेवा के जरिए कई कष्ट दूर हो जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।