ऑस्ट्रेलिया (Australia) के एक बीच पर रहस्यमयी मलबा (Debris) मिला है, जिससे स्थानीय लोगों और इंटरनेट पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ज्यूरियन खाड़ी के पास कथित तौर एक "विदेशी अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान" का एक टुकड़ा दिखाई दे रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी ने चेतावनी जारी कर समुद्र तट पर जाने वालों से इससे दूर रहने का आग्रह किया है, क्योंकि इससे खतरा हो सकता है।
पर्थ से 250 किलोमीटर दूर इस तटीय शहर के लोगों ने ग्रीन हेड बीच पर सबसे पहले इस अनोखी चीज को देखा था। एक स्थानीय निवासी गर्थ ग्रिफिथ्स ने abc.net.au को बताया कि कैसे एक पड़ोसी ने उन्हें चीज के बारे में सचेत किया, उन्होंने बताया कि एक जोड़े ने पानी के किनारे पर तैरते हुए मलबे को देखा था। वह ही इस चीज को अपनी गाड़ी से किनारे पर खींच कर ले आए थे।
सोशल मीडिया पर रहस्यमय वस्तु की उत्पत्ति के बारे में अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसे भी कई दावे किए जा रहा हैं कि ये अनोखी सी दिखने वाली चीज कुछ और नहीं बल्कि हाल ही में लॉन्च हुए चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का मलबा है, क्योंकि लिफ्टऑफ 14 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से दिखाई दे रहा था।
हालांकि, ऐसा लगता है कि ये एलगी, गूस बार्नाकल और दूसरे समुद्री जीव से ढगा था, जो आमतौर पर समुद्र में तीन दिनों में जमा नहीं होती है। दूसरा दावा है कि मलबा एक दूसरे भारतीय रॉकेट ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) का एक हिस्सा हो सकता है।
MH370 फ्लाट को लेकर भी कुछ अटकलें लगाई गईं।
BBC को अपनी जानकारी देने वाले विमानन विशेषज्ञ ज्योफ्री थॉमस के अनुसार, चीज हिंद महासागर में गिरे किसी रॉकेट का फ्यूल टैंक हो सकता है। हालांकि, उन्होंने इस धारणा को खारिज कर दिया कि ये दुर्भाग्यपूर्ण MH370 फ्लाइट से जुड़ा हो सकता है, जो 2014 में 239 यात्रियों को लेकर पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई तट से गायब हो गया था।
थॉमस ने बताया कि मलबा बोइंग 777 के किसी भी हिस्से से मेल नहीं खाता है, और इसकी टूट-फूट MH370 की साढ़े नौ साल की अनुपस्थिति के साथ असंगत होगी।
जबकि ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने के लिए वैश्विक समकक्षों के साथ सहयोग करती है। उन्होंने समुदाय को किसी भी संदिग्ध मलबे की रिपोर्ट स्थानीय अधिकारियों को करने और उन्हें space.monitoring@space.gov.au पर ईमेल के जरिए सूचित किया है।