Matrimony Viral: शादी करना आज के एडवांस जमाने में काफी कॉम्प्लिकेटेड बनता जा रहा है। हाल ही में एक महिला ने शादी के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। दरअसल ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें महिला ने एक शॉकिंग कनफेशन किया है। महिला का कहना है कि व Matrimony साइट पर पुरुषों की एक लिस्ट तैयार कर रही है। महिला ने बताया कि इस लिस्ट में 14 लड़के हैं जिनसे वो अभी मैट्रिमोनी साइट पर बात कर रही हैं। इन सभी लड़कों को वो शादी के लिए परख रही हैं।
महिला ने लिखा 29 साल की फीमेल, बी. कॉम, फिलहाल कोई काम नहीं कर रही हूं। मैं मैट्रिमोनी साइट पर 14 लड़कों से बात कर रही हूं और अब कनफ्यूज हूं किससे शादी करूं। अब सोशल मीडिया पर महिला ने इसका हल मांगा है। महिला ने सभी पुरुषों की उम्र, कंपनी, सिटी और सैलरी के हिसाब से लिस्ट शेयर कर दी है। महिला ने इसके साथ ही उन सबकी कुछ खूबियां भी शेयर दी। महिला ने इस लिस्ट में ये भी बताया कि किसके सिर पर बाल नहीं है और किसकी हाइट कितनी है।
अरेंज मैरिज की राह है बेहद मुश्किल
एक आदमी ने लिखा कि इतने साल बीत गए लेकिन देखिए एक महिला के पास अभी भी शादी के लिए कितने ऑप्शन हैं। वहीं कुछ यूजर्स इस खबर को फेक बता रहे हैं। वहीं एक आदमी ने लिखा कि अब लोग अरेंज मैरिज में सच्चा प्यार ढूंढ रहे हैं। अरेंज मैरिज एक ऐसा मार्केट है जहां पुरुषों को उनकी इनकम और औरतों को उनकी लुक्स के हिसाब से जज किया जाता है।