दिवाली की पार्टी के लिए बेहद कम खर्च में ऐसे डेकोरेट करें अपने घर की छत, गेस्ट करेंगे दिल खोल कर आपकी तारीफ, नोट कर लें ये टिप्स

दिवाली के वक्त कई सारे मेहमान हमारे घर आते हैं। ऐसे में पकवानों और उनकी खातिरदारी के अलावा एक और बात जो कि इस त्योहार को काफी खास बनाती है वो है घर की सजावट। दिवाली एक ऐसा मौका है जब लोग साल भर में एक बार सबसे बेहतर तरीके से अपने घर की सजावट करते हैं। अगर आप भी इस दीवाली पार्टी के लिहाज से अपने घर को सजाना चाहते हैं तो आपके घर की छत इसके लिए सबसे परफेक्ट प्लेस हो सकती है

अपडेटेड Oct 28, 2023 पर 9:12 PM
Story continues below Advertisement
दिवाली के वक्त कई सारे मेहमान हमारे घर आते हैं। ऐसे में पकवानों और उनकी खातिरदारी के अलावा एक और बात जो कि इस त्योहार को काफी खास बनाती है वो है घर की सजावट।

दिवाली के आने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा रहा गया है। दिवाली के वक्त कई सारे मेहमान हमारे घर आते हैं। ऐसे में पकवानों और उनकी खातिरदारी के अलावा एक और बात जो कि इस त्योहार को काफी खास बनाती है वो है घर की सजावट। दिवाली एक ऐसा मौका है जब लोग साल भर में एक बार सबसे बेहतर तरीके से अपने घर की सजावट करते हैं। अगर आप भी इस दीवाली पार्टी के लिहाज से अपने घर को सजाना चाहते हैं तो आपके घर की छत इसके लिए सबसे परफेक्ट प्लेस हो सकती है। लगभग बार ऐसा देखा जाता है कि लोग छत पर पार्टी करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आइये आपको एक्सपर्ट्स की तरफ से मिली कुछ ऐसी टिप्स के बारे में भी बताते हैं जिनके जरिए आप काफी कम बजट में इस दिवाली अपने घर की छत को पार्टी के लिए तैयार कर सकते हैं।

दिवाली पार्टी के लिए ऐसे तैयार कर सकते हैं अपनी छत

DeSygn के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट, क्लेमेंट डिसिल्वा का कहना है कि यदि आपके पास पहले से ही किसी पार्टी के लिए ज्यादा ताम झाम नहीं है तो आप अपने बजट को मैनेज कर सकते हैं। ZERO9 के क्रिएटिव डायरेक्टर, प्रशांत चौहान कहते हैं, मुंबई जैसे शहर जहां पर ज्यादातर घरों में छत नहीं होते हैं। अगर आप एक बंगले के बजाय एक अपार्टमेंट में रहते हैं तो इमारत की छत काम करेगी। अगर आप दिवाली मना रहे हैं तो आपको इस दौरान रोशनी का खास इंतजाम करना होगा। चौहान सुझाव देते हैं कि इस दौरान आप कुछ एंजल लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लाइट्स काफी आसानी से अवेलबल हो जाती हैं।

28 और 29 अक्टूबर को दिखाई देगा आंशिक चंद्रग्रहण, जानें कब से कब तक रहेगा इसका समय | Moneycontrol Hindi


आपकी पार्टी में लग जाएगें चार चांद

एंजल लाइट्स काफी आसानी से बाजारों में मिल जाती हैं। इसके साथ ही ये पार्टी चार चांद लगा सकती हैं। इसके अलावा आप अपनी छत को मेसन जार, पुरानी कांच की बोतल और यहां तक कि पुराने पेपर बैग के जरिए लैंप भी बना सकते हैं। आप इस काम में बच्चों को भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आप हीलियम से भरे कुछ गुब्बारों के जरिए भी अपनी छत को सजा सकते हैं।

छत पर रखें छोटे-छोटे गमले

चौहान सलाह देते हैं कि छत पर आप बैठने के लिए हल्की और लकड़ी से बनी कुर्सियों को रख सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी छत पर हरी मैट भी बिछा सकते हैं। साथ ही आप अपनी छत पर छोटे-छोटे गमलों को रखें ताकि आपके मेहमानों को आने जाने में किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। एक अच्छा म्यूजिक पार्टी में चार चांद लगा सकता है। लेकिन आपके लिए ब्लूटूथ स्पीकर एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

क्या कहती हैं डिजाइनर दीप्ती खन्ना

दीप्ति खन्ना डिजाइन्स की फाउंडर दीप्ति खन्ना कहती हैं, बजट पर अपनी छत को एक शानदार पार्टी एरिया बनाने के लिए कई तरह की प्लानिंग करनी पड़ सकती है। सबसे पहले तो आप यह तय कर लें कि आपकी छत पर बैठने के लिए काफी जगह होनी चाहिए। आप अपनी छत पर बीन बैग, पाउफ और स्टूल लगा कर वहां पर बैठने का एक बेहतर इंतजाम कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी छत पर कुशन का इंतजाम भी कर सकते हैं। खन्ना भी मूड को सही करने के लिए लालटेन या लैंप के जरिए रोशनी करने के इंतजाम पर जोर देती हैं। इसके अलावा आप कुछ ऐसी कैंडल भी इस्तेमाल कर सकती हैं जो महक भी देती हों।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।