बेंगलुरु के एक आदमी को एपल के इंडिया स्थित सर्विस सेंटर से 1 लाख रुपए का मुआवजा मिला। कथित तौर पर सेंटर ने आदमी का iPhone 13 डिवाइस सही नहीं किया। Frazer Town के रहने वाले 30 साल के आवेज खान ने अक्टूबर 2021 में iPhone 13 खरीदा था। जिसकी एक साल लंबी वारंटी थी। कुछ ही महीनों के बाद उनके फोन की बैट्री और स्पीकर में दिक्कत होने लगी। अगस्त 2022 में वो इंदिरानगर के सर्विस सेंटर में जा पहुंचे।
