Delhi: नाइट क्लब की लिफ्ट में आधी रात से फंसे 10 युवक-युवतियां, 10 घंटे बाद शीशा तोड़कर बचाया गया

फायर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 6:00 बजे साउथ एक्सटेंशन के F-31 स्थित कोड क्लब में लिफ्ट में 10 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही फायर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर टीम ने देखा कि फर्स्ट फ्लोर पर 10 लोग करीब 10 घंटे से लिफ्ट में फंसे हुए थे। इसके बाद उन्हें शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया

अपडेटेड Jul 16, 2023 पर 4:15 PM
एक अधिकारी ने बताया कि सभी घबराए हुए थे, खासकर जो युवतियां थी वह ज्यादा ही बदहवास हो गईं थी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक साउथ एक्सटेंशन (South Extension Night Club) में शनिवार रात 10 लोग एक नाइट क्लब की लिफ्ट में फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर टीम ने करीब 10 घंटे बाद सभी लोगों को लिफ्ट और नाइट क्लब का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। एक अधिकारी ने बताया कि तमाम कोशिशों के बाद जब सफलता नहीं मिली तो उन्होनें फायर कंट्रोल रूम को कॉल करके इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने लिफ्ट का शीशा तोड़कर सभी 10 लोगों को रेस्क्यू किया।

घंटों तक फंसे रहे लोग

नाइट क्लब में लिफ्ट खराब होने से 10 लोग घंटों तक उसमें फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद जब फंसे लोग नहीं निकल पाए और ना ही लिफ्ट खोलने की चाबी मिली तो तब फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद रविवार सुबह करीब 6:40 बजे के आसपास फायर ब्रिगेड की टीम ने शीशा तोड़कर सभी 10 लोगों को रेस्क्यू किया, जिनमें 5 युवतियां शामिल और पांच युवक शामिल थे।


फायर टीम को सुबह दी गई जानकारी

फायर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 6:00 बजे साउथ एक्सटेंशन के F-31 स्थित कोड क्लब में लिफ्ट में 10 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही फायर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर टीम ने देखा कि फर्स्ट फ्लोर पर 10 लोग करीब 10 घंटे से लिफ्ट में फंसे हुए थे। इसके बाद उन्हें शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि सभी घबराए हुए थे, खासकर जो युवतियां थी वह ज्यादा ही बदहवास हो गईं थी। लिफ्ट से निकलते ही सभी वहां से अपने-अपने घर के लिए निकल गए।

शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया

इस संबंध में फायर बिग्रेड की टीम ने फर्स्ट फ्लोर तक सीढ़ी वाला लेदर लगाया और फिर शीशा तोड़कर एक-एक करके सभी लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम को रविवार सुबह एक कॉल आई जिसमें कहा गया कि क्लबगोर्स साउथ एक्स में एक क्लब की लिफ्ट के अंदर 10 घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप क्षेत्र में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

इंडिया टुडे के मुताबिक, यह नाइट क्लब देर शाम से देर रात तक चलता है। यह लोग पार्टी करने के बाद देर रात ही लिफ्ट में फंस गए थे। पहले इन्होंने लिफ्ट की चाबी मंगवाकर खोलने की कोशिश की, लेकिन जिस शख्स के पास चाबी था, उसने फोन नहीं उठाया। जब लिफ्ट में फंसे होने के कारण उनकी हालत खराब होने लगी फिर इन्होंने कंट्रोल रूम को कॉल करके मदद की गुहार लगाई। इस नाइट क्लब का लाइसेंस है या नहीं इसकी जांच अब स्थानीय पुलिस कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।