Get App

Delhi AQI Today: दिल्ली में सांस लेना अभी भी मुश्किल, Severe कैटेगरी में एयर क्वालिटी

Delhi AQI: इससे पहले गुरुवार को AQI में सुधार ने राजधानी में “गंभीर” हवा की 5 दिनों की चेन को तोड़ दिया था। शनिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स शाम 4 बजे 412 था। शनिवार को शाम 7 बजे तक दिल्ली में वजीरपुर 440 AQI के साथ सबसे ज्यादा पॉल्यूटेड एरिया रहा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 24, 2024 पर 8:22 AM
Delhi AQI Today: दिल्ली में सांस लेना अभी भी मुश्किल, Severe कैटेगरी में एयर क्वालिटी
AQI को 401-500 के बीच गंभीर कैटेगरी का माना जाता है।

Delhi Air Quality: दिल्ली में एयर क्वालिटी लगातार खराब बनी हुई है। शनिवार को भी यह 'गंभीर' कैटेगरी में रही। पश्चिमी विक्षोभ ने हवा की गति को कम कर दिया, जिससे पॉल्यूटेंट्स दिल्ली के अंदर फंस गए। रविवार, 24 नवंबर को ​सुबह 6 बजे राजधानी दिल्ली, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद में AQI 500 बना हुआ है। वहीं गुरुग्राम में यह 491 है।

AQI को 0-50 के बीच अच्छा, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101-200 के बीच मॉडरेट, 201-300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बेहद खराब, 401-500 के बीच गंभीर माना जाता है। इससे पहले गुरुवार को AQI में सुधार ने राजधानी में “गंभीर” हवा की 5 दिनों की चेन को तोड़ दिया था। ऐसा हवा की रफ्तार में वृद्धि के चलते हुआ था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के दैनिक बुलेटिन में साझा किए गए 24 घंटे के औसत डेटा के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) शाम 4 बजे 412 था, जो कि “गंभीर” कैटेगरी में आता है।

वजीरपुर रहा सबसे ज्यादा पॉल्यूटेड एरिया 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें