Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती सड़क पर ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर युवती ने अधिकारी पर हमला क्यों की। 'मनीकंट्रोल हिंदी' इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
चौंकाने वाले फुटेज में कथित तौर पर दिल्ली की एक युवती द्वारा एक पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद भी वह हंगामा जारी रखती है। जैसे ही कुछ लोग मामले में हस्तक्षेप करते हैं, वे उन्हें धमकाने लगती है। लोगों द्वारा मना करने के बावजूद वह वह लगातार पुलिस अधिकारी पर हमला करती रहती है।
वीडियो को ट्विटर पर '@sahu_shubham07' नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके बाद यह वायरल होने लगा। वीडियो ट्विटर पर अपलोड होने के बाद से इसे हजारों बार देखा जा चुका है। कई लोग आग्रह कर रहे हैं कि महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें चीनी राजदूत की पत्नी अपनी पाकिस्तानी नौकरानी की पिटाई करती दिख रही थीं। वीडियो में महिला को सार्वजनिक रूप से अपनी नौकरानी के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है, जबकि वह दया की भीख मांग रही है और उससे दूर जाने की कोशिश कर रही है। वह उसे बेरहमी से पीटते और थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है।