देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में देर रात से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के ज्यादातर इलाकों की सड़कें और अंडरपास जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश से सड़कें दरिया बन गई हैं। इससे दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली से सटे नोएडा का भी यही हाल है। बारिश के बाद तापमान कम हो गया है। ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को घर के एसी कूलर तक बंद करने पड़े। मौसम विभाग ने आज (29 अगस्त) के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। दिन में हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश हो सकती है।