Get App

Delhi NCR Rains: दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठंड, कई जगह जलभराव, IMD ने 17 राज्‍यों के लिए जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Rains: दिल्‍ली समेत नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और NCR के अन्‍य शहरों में रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 09, 2022 पर 10:04 AM
Delhi NCR Rains: दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठंड, कई जगह जलभराव, IMD ने 17 राज्‍यों के लिए जारी किया अलर्ट
दिल्ली में पिछले 12 घंटे लगातार बारिश हुई है। दिल्ली भर में जलभराव और गड्ढे होने की खबरें आई हैं

Delhi NCR Rains: दिल्‍ली- NCR में पिछले तीन दिन से तेज-धीमी बारिश का स‍िलसिला जारी है। रात भर बारिश के चलते दिल्‍ली के कई इलाकों में पानी भरा है। गुरुग्राम में भी सड़कों पर जलभराव है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा में पानी सोसायटियों के ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच रहा है। हालांकि, 3 दिनों से हो रही बारिश ने हवा की गुणवत्ता सुधार दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो-तीन बारिश जारी रहेगी। वहीं मौसम विभाग ने 17 राज्‍यों में कहीं हल्‍की, कहीं मध्‍यम तो कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश के चलते लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुसीबत बढ़ी है। दिल्ली में रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 अक्टूबर को बारिश हल्की हो जाएगी। तापमान बढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। 12 अक्टूबर से मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा और तापमान बढ़ने लगेगा। 14 अक्टूबर तक यह दोबारा 30 डिग्री पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने NCR में 9 और 10 अक्टूबर को तेज बारिश की आशंका जताई है। 11 अक्टूबर को भी हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल 3 दिन तक मौसम इसी स्थिति में बना रहेगा। इससे पहले मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कुछ जगहों पर हल्की स्तर की बारिश संभावना जताई थी। दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है।

Karnataka: Ola, Uber और Rapido ने की किराए में कटौती, सरकार के एक नोटिस ने बढ़ा दी थी कंपनियों की चिंता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें