दिवाली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन इलाकों में भीड़-भाड़ रहने का अंदेशा

देश भर में 12 नवंबर 2023 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इन दोनों ही त्योहारों में लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए निकलते हैं। जिस वजह सड़कों पर भी काफी भीड़ रहती है। इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को एडवाइजरी जारी कर कहा कि वीकेंड पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की जाएगी

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 11:03 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को एडवाइजरी जारी कर कहा कि वीकेंड पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की जाएगी।

दिवाली का त्योहार आने में लगभग 2 से 3 दिनों का वक्त ही बाकी रह गया है। देश भर में 12 नवंबर 2023 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इन दोनों ही त्योहारों में लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए निकलते हैं। जिस वजह सड़कों पर भी काफी भीड़ रहती है। इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को एडवाइजरी जारी कर कहा कि वीकेंड पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी में क्या कहा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि 10 और 12 नवंबर को दिल्ली के बड़े बाजारों के आस-पास के इलाकों में भीड़ रहने का अंदेशा है। लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोगों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और निजी वाहनों को इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने नोटिस में वाहन चालकों और कार मालिकों को गाड़ी चलाते समय धैर्य रखने को कहा था।

पराली जलाने की घटनाओं से दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, गंभीर स्तर से भी ऊपर पहुंचा दिल्ली का AQI | Moneycontrol Hindi


दिल्ली पुलिस ने जारी की है चेतावनी

दिल्ली यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि त्योहार के जश्न से पहले दिवाली की वक्त शहर की सड़कों, आसपास के बाजार के इलाकों और बड़े मॉलों के आसपास भारी मात्रा में ट्रैफिक होने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी नोटिस में शहर के भीड़ भाड़ जैसे चांदनी चौक, खारी बोली, कनॉट प्लेस, करोल बाग, सरोजिनी नगर, सदर बाजार, लाजपत नगर, नेहरू प्लेस, ग्रेटर कैलाश जैसे इलाकों का जिक्र किया गया।

दिल्ली पुलिस ने किया ट्वीट

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी को लेकर एक ट्वीट भी किया है। दिल्ली पुलिस ने लिखा कि धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। कृपया सलाह का पालन करें। लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर ताजा सलाह पर नजर रखने के लिए भी कहा गया। ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर लिखा, जीसस मैरी मार्ग-सैन मार्टिन मार्ग रेड लाइट के पास सड़क धंसने के कारण सैन मार्टिन मार्ग पर यातायात की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई यात्रियों ने एक्स पर दिल्ली में यातायात की स्थिति के बारे में शिकायत की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।