दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने लोगों से इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर पैदल चलने, साइकिल चलाने से बचने की अपील की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के विशेष यातायात पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने जनता को एक संदेश दिया, जिसमें उनसे इंडिया गेट या कर्तव्य पथ के आसपास पैदल चलने, पिकनिक या साइकिल चलाने जैसी बाहरी गतिविधियों से परहेज करने की अपील की है। बता दें कि जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस और सरकार की तरफ से सेफ्टी के काफी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
