राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट (Rohini Court in in Delhi) ने 6 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के दोषी खूंखार सीरियल किलर रविंद्र कुमार (Delhi Serial Killer Ravindra Kumar) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साइको किलर रविंद्र कुमार पर नाबालिग बच्चियों की हत्या और दुष्कर्म के कई आरोप लगे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक, उस पर साल 2008 से 2015 के बीच 30 बच्चियों की किडनैपिंग, हत्या और बलात्कार करने का आरोप है। फिलहाल, अदालत ने गुरुवार को कुमार को छह साल की बच्ची के अपहरण, यौन उत्पीड़न और हत्या के लिए दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
