Delhi Sultanpuri Accident: दिल्ली (Delhi) में नए साल के दिन सामने आए एक चौंकाने वाली घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। रविवार एक जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में मारुति बलेनो (Maruti Baleno) में सवार पांच लोगों द्वारा एक 20 वर्षीय लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा गया। दिल दहलाने वाली यह घटना दिल्ली के सुल्तानपुरी की है। युवती की स्कूटी को कार में सवार पांच युवकों ने टक्कर मार दी और उसके शव को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते ले गए। इस घटना से जुड़ी एक CCTV फुटेज भी सामने आई है। मृतक लड़की के परिवार और समर्थकों ने सोमवार को सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन (Sultanpuri Police Station) के बाहर सड़कों पर जाम लगा दिया और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
